FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
GIVE TO GAIN,के संदेश के साथ सीसीएल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का प्रेरणादायी आयोजन
March 8, 2026 | 166 Views
GIVE TO GAIN,के संदेश के साथ सीसीएल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का प्रेरणादायी आयोजन

रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जवाहरनगर क्लब, रांची में “Give to Gain” थीम पर एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सीसीएल परिवार से कार्यक्रम में  रीता तिवारी एवं नीरू हंजूरा की दमदार उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत BMI एवं बोन डेंसिटी टेस्ट के उद्घाटन के साथ हुई, जिसका आयोजन WIPS के तत्वावधान में गांधीनगर अस्पताल, सीसीएल रांची द्वारा किया गया। इस दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बहुत सारे प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनका अतिथियों द्वारा अवलोकन एवं मूल्यांकन किया गया। उक्त प्रतियोगिता के विजेताओं को रीता तिवारी एवं  नीरू हंजूरा द्वारा पुरस्कृत किया गया।

मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अल्पना अदिति की गणेश वंदना के साथ हुआ। WIPS CCL की समन्वयक बीवा उरांव, महाप्रंधक प्रणाली, सीसीएल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि  कविता गुप्ता, महाप्रंधक एचआर, सीसीएल ने भारत सरकार के  केंद्रीय कोयला एवं ख़ान मंत्री का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भेजा गया प्रेरक संदेश पढ़कर सभी को सुनाया। WIPS CCL की अध्यक्षा एवं जीएम (ईएंडएम)  सुचंद्रा सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए भविष्य में WIPS की कार्ययोजनाओं को सभी से साझा किया।

अवसर विशेष पर सीसी एंड पीआर विभाग के द्वारा बनाई गई एक विशेष लघु फ़िल्म “हमारी बिंदा” का अवलोकन किया गया, जिसमे बिंदा कुमारी, प्यून, सीसीएल द्वारा अपने पिता की मृत्यु के पश्चात जिस तरह उन्होंने अपने तीन बहनों एवं भाई का लालन पोषण, पढ़ाई एवं उनकी शादी करा कर ना सिर्फ सभी के घरों को बसाया, बल्कि सीसीएल के बी एंड के क्षेत्र एवं सीएसआर विभाग, HQ अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण से कुशल कोल योद्धा का रोल भी निभाया। फ़िल्म में उनके द्वारा उनके ग्राम मनातू में निर्मित मंदिर के सामाजिक पहलू को भी उजागर किया गया जिसे सभी लोगो द्वारा बिंदा की उपस्थिति में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सराहा गया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाओं : प्रो. रश्मि वर्मा, मास कॉम विभाग, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, झारखंड, लेफ्टिनेंट कर्नल दुर्गावती,  मोनिका गुंजन आर्या, जर्नो एक्टिविस्ट व संस्थापक पालो ना और  जयश्री देवी इंदवार, स्तंभ ट्रस्ट की अध्यक्षा व सोहराई पेंटिंग आर्टिस्ट ने अपने प्रेरक विचार साझा किए और सीसीएल की महिला कार्यबल को राष्ट्र निर्माण एवं ऊर्जा सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रोत्साहित किया। सभी वक्ताओं को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।इस दौरान सभी को सीसीएल के अचीवमेंट व परफॉरमेंस पर तथ्यात्मक पीपीटी प्रस्तुति भी दिखाई गई जिसे सभी के द्वारा बहुत सराहा गया।

कार्यक्रम में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इनमें मनमोहक आदिवासी/स्वागत नृत्य, सुचित्रा मुखर्जी, सुचंद्रा सिन्हा एवं श्वेता शालिनी हांसदा द्वारा सुमधुर गीत, पूजा प्रसाद का वाद्य यंत्र वादन, पिंकी, उमंग सिंह, मीनाक्षी, प्रेमलता, डॉ. सांवली और सुरभि भगत की आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इस विशेष अवसर पर कंपनी की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 महिला अचीवर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन कविता गुप्ता (जीएम, एचआर/एनईई) के धन्यवाद ज्ञापन और सभी प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण ओपन डांस के साथ हुआ।

सीसीएल अपनी नारी शक्ति के साहस, समर्पण और नेतृत्व को सलाम करता है, जो हर दिन प्रगति और ऊर्जा की नई मिसाल कायम कर रही हैं एवं ऊर्जा जरूरतों को सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र निर्माण में कदम बढ़ा रही है।


March 8, 2026 | 167 Views
March 8, 2026 | 167 Views
March 8, 2026 | 167 Views
March 8, 2026 | 167 Views
March 8, 2026 | 167 Views
March 8, 2026 | 167 Views
March 8, 2026 | 167 Views
March 8, 2026 | 167 Views
March 8, 2026 | 167 Views
March 8, 2026 | 167 Views