FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार की विशेष कैबिनेट की बैठक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द पर हाईकोर्ट को रोक | हेमंत सरकार छात्र आंदोलन के आगे झुकी , जेपीएससी पीटी जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट को किया रद्द | रांची में फिर बवाल सीएम का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और छात्र संगठन के बीच नोक झोक | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
JRGA फाउंडेशन एवं अर्का जैन विश्वविद्यालय बीच शिक्षा, कौशल विकास और उद्योग–अकादमिक सहयोग पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
June 30, 2026 | 257 Views
JRGA फाउंडेशन एवं अर्का जैन विश्वविद्यालय बीच शिक्षा, कौशल विकास और उद्योग–अकादमिक सहयोग पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

जमशेदपुर । झारखंड में शिक्षा, कौशल विकास और उद्योग–अकादमिक साझेदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से JRGA Foundation – A Readymade Garment & Apparel Foundation of Jharkhand एवं Arka Jain University, गम्हरिया (जमशेदपुर) के बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण सहयोगात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा एवं उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय के कुलपति , कुल सचिव तथा विभिन्न विभागों के Heads of Departments (HODs) ने भाग लिया। वहीं JRGA Foundation की ओर से संस्था के अध्यक्ष अभिताभ श्रीवास्तव, महासचिव उत्तम रॉय, Lead – CSR सुजीत कुमार तथा Creative Head – Fashion & Apparel अलीशा गौतम उरांव उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कौशल विकास कार्यक्रमों, विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप के अवसर, उद्योग–अकादमिक सहभागिता, फैशन एवं रेडीमेड गारमेंट सेक्टर में व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख अवसरों के सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। दोनों संस्थानों ने भविष्य में संयुक्त रूप से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, सेमिनारों एवं अन्य नवाचार आधारित पहलों को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

JRGA Foundation के महासचिव उत्तम रॉय ने कहा कि यह सहयोग झारखंड के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच यह साझेदारी विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, व्यावहारिक ज्ञान एवं रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाएगी तथा भविष्य में अनेक प्रभावशाली संयुक्त परियोजनाओं का आधार बनेगी।

बैठक के अंत में JRGA Foundation ने Arka Jain University की पूरी टीम के प्रति उनके सहयोग, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं रचनात्मक सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा आशा जताई कि यह साझेदारी राज्य के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 


June 30, 2026 | 258 Views
June 30, 2026 | 258 Views
June 30, 2026 | 258 Views
June 30, 2026 | 258 Views
June 30, 2026 | 258 Views
June 30, 2026 | 258 Views
June 30, 2026 | 258 Views
June 30, 2026 | 258 Views
June 30, 2026 | 258 Views
June 30, 2026 | 258 Views