FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
नगड़ी थाना अंतर्गत खौफनाक डकैती: हथियारबंद बदमाशों का तांडव, परिवार को बेरहमी से पीटा, 13 वर्षीय बच्चा गंभीर
January 22, 2026 | 206 Views
नगड़ी थाना अंतर्गत खौफनाक डकैती: हथियारबंद बदमाशों का तांडव, परिवार को बेरहमी से पीटा, 13 वर्षीय बच्चा गंभीर

रांची । राजधानी रांची से सटे नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोकामना नगर में बुधवार देर रात करीब 2 बजे एक दिल दहला देने वाली डकैती की वारदात सामने आई है। करीब छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने सुमेश महतो के घर में घुसकर जमकर लूटपाट की और परिवार के सदस्यों के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

परिवार पर बरपा कहर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाश डकैती की नीयत से सुमेश महतो के घर में दाखिल हुए और घर में रखे सामान को खंगालने लगे। जब सुमेश की पत्नी ने विरोध किया तो अपराधियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए सुमेश महतो और उनके 13 वर्षीय बेटे को भी बेरहमी से पीटा गया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

गहने और नगदी लेकर फरार

अपराधियों ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने और नगदी लूट ली और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।पड़ोसी दिवाकर कुमार ने बताया,घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पति-पत्नी और बच्चा खून से लथपथ थे। बदमाशों ने मासूम बच्चे तक को नहीं बख्शा।”

घायलों की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सुमेश की पत्नी और बेटे की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। लूटे गए सामान का सही आकलन पीड़ितों के पूरी तरह होश में आने के बाद ही हो पाएगा।

पहले मजदूरों को बनाया बंधक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी लाठी-डंडों से लैस थे। उन्होंने घर के बाहर सो रहे दो मजदूरों को पहले ही बंधक बना लिया था ताकि कोई विरोध या शोर न हो सके।
पुलिस जांच में जुटी।घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा:

प्रथम दृष्टया यह डकैती का मामला प्रतीत हो रहा है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


January 22, 2026 | 207 Views
January 22, 2026 | 207 Views
January 22, 2026 | 207 Views
January 22, 2026 | 207 Views
January 22, 2026 | 207 Views
January 22, 2026 | 207 Views
January 22, 2026 | 207 Views
January 22, 2026 | 207 Views
January 22, 2026 | 207 Views
January 22, 2026 | 207 Views