FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने को हेमंत सरकार संकल्पित : जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू
January 9, 2026 | 233 Views
स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने को हेमंत सरकार संकल्पित : जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू

बरहेट। शुक्रवार को प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर,बरहेट में किया गया जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू व विशिष्ट अतिथि प्रखण्ड प्रमुख बर्नाड मरांडी,झामुमो जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी,प्रखण्ड सचिव मुजीबुर्रहमान एवं बरहेट बाजार मुखिया बेनीफ्रेड मुर्मू ने संयुक्त रूप द्वीप प्रज्वलित कर किया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा गुलदस्ता भेंट कर व माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया. जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार के निदेशानुसार 6 से 10 जनवरी के बीच झारखण्ड के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है और आज इसी कड़ी में बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह मेला लगाया गया है। उन्होंने सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य मेला का आयोजन कराना झारखंड सरकार का एक महत्वपूर्ण पहल है। झारखण्ड के हर एक पंचायत में जिस तरह से जनता दरबार का आयोजन कर इस क्षेत्र के स्थानीय माननीय विधायक व सूबे के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। इसी तर्ज पर स्वास्थ्य मेले के माध्यम से सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आमजनों तक कैसे पहुंचे इसके लिए भी वो प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आमजनों से सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का भरपूर लाभ लेने हेतु अपील किया। मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉ०पंकज कुमार,डॉ० संतोष टुडू,झामुमो प्रखण्ड उपाध्यक्ष लखीराम हेंब्रम,अस्पताल बीपीएम प्रियरंजन कुमार, अकाउंटेंट चंदन कुमार,समदा सोरेन,जीसू मरांडी व अन्य मौजूद थे।


January 9, 2026 | 234 Views
January 9, 2026 | 234 Views
January 9, 2026 | 234 Views
January 9, 2026 | 234 Views
January 9, 2026 | 234 Views
January 9, 2026 | 234 Views
January 9, 2026 | 234 Views
January 9, 2026 | 234 Views
January 9, 2026 | 234 Views
January 9, 2026 | 234 Views