FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
रवींद्रनाथ टैगोर स्मृति पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने पर डॉ. अनिल कुमार, विभागाध्यक्ष, रसायन विभाग को दी गई हार्दिक बधाई
December 8, 2025 | 259 Views
रवींद्रनाथ टैगोर स्मृति पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने पर डॉ. अनिल कुमार, विभागाध्यक्ष, रसायन विभाग को दी गई हार्दिक बधाई

साहिबगंज ।  साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य एस. आर. रिज़वी ने रवींद्रनाथ टैगोर स्मृति पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने पर डॉ. अनिल कुमार, विभागाध्यक्ष, रसायन विभाग (Chemistry Department), को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि डॉ. अनिल की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट  कार्य का परिणाम है। डॉ. अनिल ने अपनी उपलब्धियों से न केवल कॉलेज बल्कि एस.के.एम.यू. विश्वविद्यालय का भी मान बढ़ाया है।

ज्ञातव्य हो कि डॉ. अनिल कुमार को अब तक कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। विभिन्न जर्नलों में उनके 100 से अधिक शोध–पत्र प्रकाशित हैं। साथ ही, वे अपने यूट्यूब चैनल “Hotspot Chemistry by Dr. Anil Kumar” के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का सतत ज्ञानवर्धन करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

डॉ. अनिल कुमार को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार “Multidisciplinary National Seminar on Role of Action and Competitive Education System in India” में प्रदान किया गया, जिसका आयोजन TOUCAN Research & Development, Bengaluru (Karnataka) द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर डॉ. संजीव सिंह, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. आनंद अवस्थी, डॉ. डेविड यादव, डॉ. प्रमोद, डॉ. ध्रुव ज्योति सिंह, डॉ. मीरा चौधरी, डॉ. जीसू हांसदा, डॉ. अनूप कुमार शाह, डॉ धर्मेंद्र समेत कई शिक्षक–कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने डॉ. अनिल कुमार को बुके देकर सम्मानित किया।

डॉ. अनिल कुमार को मिले इस पुरस्कार पर कॉलेज के यूजी एवं पीजी के छात्र–छात्राओं ने भी हर्ष और उल्लास के साथ शुभकामनाएँ दीं। 

इसी दौरान प्राचार्य कक्ष में विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं सर्वांगिक विकास, प्रोजेक्ट, डेजर्टेशन, तथा कक्षा एवं शिक्षण–प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु विकास समिति की बैठक भी आयोजित की गई।


December 8, 2025 | 260 Views
December 8, 2025 | 260 Views
December 8, 2025 | 260 Views
December 8, 2025 | 260 Views
December 8, 2025 | 260 Views
December 8, 2025 | 260 Views
December 8, 2025 | 260 Views
December 8, 2025 | 260 Views
December 8, 2025 | 260 Views
December 8, 2025 | 260 Views