FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ,हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचे
August 23, 2025 | 152 Views
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ,हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ  पहुँचे

साहेबगंज । शनिवार को सिविल सर्जन साहिबगंज की अध्यक्षता एवं नेतृत्व में राजमहल प्रखंड अंतर्गत प्राणपुर HSC के गोलढाब चूवार गाँव में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

गोलढाब चुवार गंगा नदी के उस पार स्थित एक अत्यंत दुर्गम क्षेत्र है, जहाँ पहुँचने के लिए नाव से लगभग 1 घंटे का कठिन सफर तय करना पड़ता है। इसके बावजूद सिविल सर्जन साहिबगंज स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ वहाँ पहुँचे और शिविर का नेतृत्व किया।


 शिविर में उपलब्ध कराई गई प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएँ:

शुगर और ब्लड प्रेशर की जाँच

हाइपरटेंशन और स्किल सेल की जाँच एवं परामर्श

गर्भवती महिलाओं (ANC) की जांच एवं परामर्श

नवजात व बच्चों का टीकाकरण (RI)

टीबी की स्क्रीनिंग

OPD सेवाएँ एवं अन्य परामर्श


ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस पहल का स्वागत किया और कहा कि गंगा के उस पार बसे इस सुदूर क्षेत्र में  इतनी व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ मिली हैं। उन्होंने विशेष रूप से सिविल सर्जन साहिबगंज के व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने और शिविर का नेतृत्व करने के लिए आभार जताया।

 इसके पश्चात सिविल सर्जन साहिबगंज स्वयं टीम के साथ प्लासगाछी पंचायत अंतर्गत तैमूर टोला में भी पहुँचे और वहाँ भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

  यह आयोजन सिविल सर्जन साहिबगंज की दूरदृष्टि और जनहित में निरंतर किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है, जो यह सुनिश्चित करने की दिशा में है कि *हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचे, चाहे वह कितनी भी दूर और कठिनाई भरे क्षेत्र में क्यों न रहता हो।


August 23, 2025 | 153 Views
August 23, 2025 | 153 Views
August 23, 2025 | 153 Views
August 23, 2025 | 153 Views
August 23, 2025 | 153 Views
August 23, 2025 | 153 Views
August 23, 2025 | 153 Views
August 23, 2025 | 153 Views
August 23, 2025 | 153 Views
August 23, 2025 | 153 Views