FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर, 21 मामलों का हुआ निपटारा
August 8, 2025 | 151 Views
सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर, 21 मामलों का हुआ निपटारा

रांची/गिरिडीह । निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल  हर्षनाथ मिश्र के मार्गदर्शन में दिनांक 08 अगस्त 2025 को सीसीएल के गिरिडीह क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य लंबित मामलों का निपटारा एवं कर्मचारियों, आश्रितों, ठेका श्रमिकों तथा अन्य हितग्राहियों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना था।

शिविर के दौरान कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश मामले सीएमपीएफ, पेंशन तथा सेवानिवृत्ति बकाया राशि के भुगतान से संबंधित थे। इसके अलावा कुछ शिकायतें नौकरी एवं सेवा मामलों से जुड़ी हुई थीं। कई मामलों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निपटारे का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर  गौतम चौधरी, मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन/समाधान) एवं HOD (CPIO), तेजविंदर सिंह, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन/समाधान),  अमित कुमार, वरीय प्रबंधक (E&M),  राजवर्धन कुमार, प्रबंधक (कार्मिक),  सुप्रिया भारती, उप-प्रबंधक (कार्मिक) तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सीसीएल प्रबंधन का प्रयास है कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से शिकायतों का समाधान शीघ्र, पारदर्शी एवं संतोषजनक तरीके से किया जा सके।


August 8, 2025 | 152 Views
August 8, 2025 | 152 Views
August 8, 2025 | 152 Views
August 8, 2025 | 152 Views
August 8, 2025 | 152 Views
August 8, 2025 | 152 Views
August 8, 2025 | 152 Views
August 8, 2025 | 152 Views
August 8, 2025 | 152 Views
August 8, 2025 | 152 Views