रांची। गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में आज लोक भवन, राँची में भव्य रूप से ‘सामूहिक बैंड डिस्प्ले’ एवं ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, पुलिस महानिदेशक, पद्म पुरस्कार से सम्मानित विशिष्टजन, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सैन्य अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान 11वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स, 6/8 गोरखा राइफल्स, जैप–1, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राँची एवं विवेकानंद विद्या मंदिर, राँची की बैंड टीमों द्वारा मनमोहक और अनुशासित बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा।
उक्त अवसर पर राज्यपाल द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत आयोजित झांकी, परेड एवं बैंड प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
झांकी प्रतियोगिता में
प्रथम पुरस्कार – सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग
द्वितीय पुरस्कार – स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
तृतीय पुरस्कार – वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग
परेड प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.)
द्वितीय स्थान – भारतीय सेना
तृतीय स्थान – एन.सी.सी. (महिला)
बैंड प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – जैप–1
द्वितीय स्थान – भारतीय सेना
तृतीय स्थान – जैप–10 (महिला)