FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
77वें गणतंत्र दिवस पर रांची में भव्य आयोजन, वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया झंडातोलन,उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
January 26, 2026 | 166 Views
77वें गणतंत्र दिवस पर रांची में भव्य आयोजन, वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया झंडातोलन,उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

रांची। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रांची जिले में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची  द्वारा अपने सरकारी आवास एवं पुलिस केंद्र, रांची में विधिवत रूप से झंडोत्तोलन किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ और उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

पुलिस केंद्र, रांची में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट तालमेल का प्रदर्शन किया, जिसकी सराहना वरीय पुलिस अधीक्षक ने की।

इस अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, कांडों के सफल उद्भेदन एवं अनुसंधान कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साह देखते ही बनता था और समारोह में मौजूद सभी अधिकारियों एवं जवानों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि,

“गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों पर चलने, कर्तव्यनिष्ठ रहने और आम जनता की सेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। रांची पुलिस जनता की सुरक्षा एवं विश्वास को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेगी।”

 

 


January 26, 2026 | 167 Views
January 26, 2026 | 167 Views
January 26, 2026 | 167 Views
January 26, 2026 | 167 Views
January 26, 2026 | 167 Views
January 26, 2026 | 167 Views
January 26, 2026 | 167 Views
January 26, 2026 | 167 Views
January 26, 2026 | 167 Views
January 26, 2026 | 167 Views