FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन
March 25, 2026 | 128 Views
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन

रांची।  वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे प्रारंभ होकर देर रात तक उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ चलता रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. डॉ. एस. चटर्जी एवं कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच बताया। वहीं कुलसचिव ने विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।

महोत्सव के दौरान नृत्य, गायन, लाइव बैंड, नाट्य मंचन तथा एकल एवं समूह प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से लाइव बैंड परफॉर्मेंस और म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे, जिन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

इसके अतिरिक्त रैंप वॉक प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रतिभागियों ने आकर्षक परिधानों और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया। यह प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बनकर उभरी।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में उत्सवमय माहौल बना रहा। रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक रोशनी और मधुर संगीत ने वातावरण को और अधिक जीवंत बना दिया। छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का उद्देश्य छात्रों को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ा सकें। ऐसे आयोजन आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क को बढ़ावा देते हैं।

 

 


March 25, 2026 | 129 Views
March 25, 2026 | 129 Views
March 25, 2026 | 129 Views
March 25, 2026 | 129 Views
March 25, 2026 | 129 Views
March 25, 2026 | 129 Views
March 25, 2026 | 129 Views
March 25, 2026 | 129 Views
March 25, 2026 | 129 Views