FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
सोनाहातु में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन
December 13, 2025 | 225 Views
सोनाहातु में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन

सोनाहातु। प्रखंड में शुक्रवार को आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड के अंतर्गत जेंडर रिसोर्स सेंटर (जीआरसी) का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी, उप प्रमुख सविता देवी, मुखिया सावना माहली, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जगदीश महतो, ग्राम प्रधान युगल किशोर सिंह, मुंडा, समाजसेवी श्याम महतो सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन रसमणि देवी ने किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी ने कहा कि जेंडर रिसोर्स सेंटर के खुलने से महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान में काफी सहूलियत मिलेगी। यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने महिलाओं से मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के बीपीएम सुनील कुमार राणा, ललित कुमार, हरिलाल महतो, धनंजय प्रसाद यादव, लखविंदर मुंडा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी ने जेंडर रिसोर्स सेंटर की पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए लाभकारी बताया।


December 13, 2025 | 226 Views
December 13, 2025 | 226 Views
December 13, 2025 | 226 Views
December 13, 2025 | 226 Views
December 13, 2025 | 226 Views
December 13, 2025 | 226 Views
December 13, 2025 | 226 Views
December 13, 2025 | 226 Views
December 13, 2025 | 226 Views
December 13, 2025 | 226 Views