FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
साहेबगंज भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने गौतम यादव, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
January 9, 2026 | 262 Views
 साहेबगंज भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने गौतम यादव, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

साहेबगंज। भारतीय जनता पार्टी साहेबगंज जिला को नया नेतृत्व मिल गया है। पार्टी के सक्रिय एवं युवा कार्यकर्ता गौतम यादव को निर्विरोध रूप से भाजपा साहेबगंज जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर जिले के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मैं प्रदेश अध्यक्ष  बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  नागेन्द्र तथा अपने अभिभावक एवं पूर्व विधायक श्री अनन्त ओझा जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा युवाओं को राजनीति में आगे आने का जो आह्वान किया गया था, उसी का परिणाम है कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने एक युवा कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
ज्ञात हो कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा साहेबगंज जिला अध्यक्ष चयन हेतु 9 जनवरी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  संजीव जजवाड़े को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को जिला महामंत्री श्री गौतम यादव ने जिला भाजपा कार्यालय में चुनाव अधिकारी श्री संजीव जजवाड़े के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।जिला अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन होने के कारण 9 जनवरी को उन्हें निर्विरोध भाजपा साहेबगंज जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष  विनोद चौधरी के नेतृत्व में जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौतम यादव का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री  बजरंगी यादव, जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  गणेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष  उज्ज्वल मंडल, प्रदीप अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री चन्द्रभान शर्मा, राजेश मंडल, गरिमा साह, धर्मेन्द्र मंडल, ललिता पासवान, चौकीदार हासदा, मनोज यादव, चांदनी देवी,जयप्रकाश सिन्हा, शिव शंकर यादव, शलखु सोरेन सहित जिले के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नेता श्री प्रेमनाथ मंडल उर्फ मनटा मंडल ने कहा कि युवा गौतम यादव के रूप में भाजपा साहेबगंज जिला को ऊर्जावान नेतृत्व मिला है और उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। नगर अध्यक्ष श्री विनोद चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा आने वाले नगर निकाय चुनाव सहित सभी आगामी चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गौतम यादव इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री, भाजपा जिला मंत्री एवं भाजपा जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर संगठनात्मक दायित्व निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को जिला से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। राज्य सरकार की विफलताओं और जिले की आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।


January 9, 2026 | 263 Views
January 9, 2026 | 263 Views
January 9, 2026 | 263 Views
January 9, 2026 | 263 Views
January 9, 2026 | 263 Views
January 9, 2026 | 263 Views
January 9, 2026 | 263 Views
January 9, 2026 | 263 Views
January 9, 2026 | 263 Views
January 9, 2026 | 263 Views