FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
खलारी पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग, अन्तर्राज्यीय अपराधी गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
September 23, 2025 | 321 Views
खलारी पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग, अन्तर्राज्यीय अपराधी गिरोह का एक  सदस्य गिरफ्तार

रांची।  खलारी थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती में तैनात सशस्त्र बल के उपर पुरनी राय स्थित बम्बई होटल के पास समय करीब 12:00 बजे रात्रि बिना रजि० नम्बर के सफेद अपाची मोटरसाईकिल सवार संदिग्ध एवं सफेद रंग के बलेनो कार के पास खड़े 4-5 अज्ञात संदिग्ध अपराधकमिर्यो द्वारा फायरिंग किया गया, जिसमें गश्ती में तैनात हव० / रामशरेख शर्मा के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इस संबंध में गश्ती दल के पदाधिकारी पु०अ०नि० रवि कुमार सोनी के द्वारा दिये गये टंकित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया।

प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक खलारी राँची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी के क्रम में घटना में संलिप्त अपराधकर्मी राहुल दास उम्र 29 वर्ष पिता सहेन्द्र दास सा०- बलेरी, थाना-हंटरगंज, जिला-चतरा को राय-बुढ़मू रोड स्थित पाही जंगल के पास से हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सफेद रंग का मारुती सुजुकी बलेनो कार एवं बिना नम्बर का सफेद रंग का अपाची मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी से पुछताछ से पता चला की यह अन्तर्राज्यीय अपराधी गिरोह का सदस्य है, जो झारखण्ड के राँची रामगढ़, हजारीबाग, चतरा एवं गिरिडीह जिला के तथा बिहार के गया एवं अन्य जिले में कई लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराधिक काण्डों में आरोपित है। यह अपराधी घटना से एक सप्ताह पूर्व शेरघाटी जेल से छुटा था तथा पुनः योजना बनाकर इस क्षेत्र में अपने सहयोगियों के

साथ अपराधिक घटना कारित करने हेतु एकत्रित हुआ था। गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम पता:-

राहुल दास उम्र 29 वर्ष पिता सहेन्द्र दास सा० बलेरी, थाना हंटरगंज, जिला चतरा ।

गिरफ्तार अपराधकर्मी राहुल दास का अपराधिक इतिहास

1. बाराचट्टी (जिला-गया, बिहार) थाना काण्ड संख्या-57/2016, धारा-395 भा०द०वि०

2. चतरा सदर थाना काण्ड संख्या-251/2019 धारा-395 भा०द०वि०

3. चतरा हंटरगंज थाना काण्ड संख्या-175/2021 धारा-395/412 भा०द०वि०

4. गिरिडीह सरिया थाना काण्ड संख्या-180/2024 धारा-309 (4) बी०एन०एस० एवं 27 आर्मस एक्ट

बरामदगी एवं जप्त सामानों का विवरण :-

1. एक लोडेड देशी कट्टा एवं 04 जिंदा गोली

2. 7.62 एम०एम० का 10 पीस जिंदा गोली

3. सफेद रंग का मारुती सुजुकी बलेनो कार रजि० नं०- JH03N1396

4. सफेद रंग का बिना रजि० नम्बर का अपाची मोटरसाईकिल

5. घटना के समय अपराधी द्वारा पहना हुआ जिंस एवं शर्ट

छापामारी टीम के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मीः-

1. रामनारायण चौधरी पुलिस उपाधीक्षक खलारी

2.  जयदीप टोप्पो पु०नि० सह थाना प्रभारी, खलारी थाना रांची।

3. पु०अ०नि० रितेश कुमार महतो, थाना प्रभारी बुढ़मू थाना, रांची 

4. पु०अ०नि० मुकेश कुमार, खलारी थाना 

5. पु०अ०नि० रवि कुमार सोनी खलारी थाना 

6. पु०अ०नि० कपिलदेव यादव खलारी थाना 

7. खलारी थाना शस्त्र बल


September 23, 2025 | 322 Views
September 23, 2025 | 322 Views
September 23, 2025 | 322 Views
September 23, 2025 | 322 Views
September 23, 2025 | 322 Views
September 23, 2025 | 322 Views
September 23, 2025 | 322 Views
September 23, 2025 | 322 Views
September 23, 2025 | 322 Views
September 23, 2025 | 322 Views