FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार की विशेष कैबिनेट की बैठक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द पर हाईकोर्ट को रोक | हेमंत सरकार छात्र आंदोलन के आगे झुकी , जेपीएससी पीटी जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट को किया रद्द | रांची में फिर बवाल सीएम का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और छात्र संगठन के बीच नोक झोक | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
नशा मुक्ति दिवस पर साहेबगंज में चला व्यापक जागरूकता अभियान, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
June 26, 2026 | 144 Views
नशा मुक्ति दिवस पर साहेबगंज में चला व्यापक जागरूकता अभियान, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

साहेबगंज: अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज श्री अखिल कुमार के मार्गदर्शन में पूरे जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की DAWN (Drug Awareness and Wellness Navigation) योजना के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सामुदायिक स्थलों, मंडल कारा तथा बाल सुधार गृहों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) के सदस्यों और पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) ने सक्रिय भूमिका निभाई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री विश्वनाथ भगत ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर नशे से दूर रहने की अपील की गई।

अभियान के तहत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों का मंचन भी किया गया। इसके अलावा नालसा द्वारा जारी विशेष जिंगल "तुम मत गिरना" और DAWN कैंपेन वीडियो को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया। #SayNoToDrugsYesToLife, #DrugsFreeIndia, #YuddhNasheKeVirudh और #NashaMuktBharat जैसे हैशटैग के माध्यम से लोगों से नशामुक्त भारत के निर्माण में भागीदारी की अपील की गई।

सचिव  विश्वनाथ भगत ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में भी जिलेभर में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध साहेबगंज का निर्माण हो सके।


June 26, 2026 | 145 Views
June 26, 2026 | 145 Views
June 26, 2026 | 145 Views
June 26, 2026 | 145 Views
June 26, 2026 | 145 Views
June 26, 2026 | 145 Views
June 26, 2026 | 145 Views
June 26, 2026 | 145 Views
June 26, 2026 | 145 Views
June 26, 2026 | 145 Views