FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
सालसूद गांव में बुजुर्ग दंपति खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर, SDO ने लिया संज्ञान
December 8, 2025 | 614 Views
सालसूद गांव में बुजुर्ग दंपति खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर, SDO ने लिया संज्ञान

सोनाहातू। प्रखंड के तेतला पंचायत स्थित सालसूद गांव में रहने वाली बुजुर्ग महिला मीणा देवी का परिवार अत्यंत दीन-हीन स्थिति में दिवस बिता रहा है। जानकारी के अनुसार, बीमार पति के साथ मीणा देवी पिछले कुछ महीनों से तिरपाल का अस्थायी घेरा बनाकर रह रही थीं। भारी बारिश के दौरान उनका कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया, जिसके बाद से यह परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।

परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण यह दंपति शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता और स्थायी आवास मिलने की उम्मीद लगाए हुए था। उधर, ठंड का मौसम भी दस्तक देने लगा है, जिससे इनके सामने संकट और गहरा हो गया है।

इसी बीच, मामले की जानकारी मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) किष्टो कुमार बेसरा ने तुरंत संज्ञान लिया और स्वयं सालसूद गांव पहुंचकर मीणा देवी के अस्थायी घर का निरीक्षण किया। उन्होंने बुजुर्ग दंपति को कंबल प्रदान किए तथा जल्द से जल्द यथोचित आवास आवंटित कराने का आश्वासन दिया।


December 8, 2025 | 615 Views
December 8, 2025 | 615 Views
December 8, 2025 | 615 Views
December 8, 2025 | 615 Views
December 8, 2025 | 615 Views
December 8, 2025 | 615 Views
December 8, 2025 | 615 Views
December 8, 2025 | 615 Views
December 8, 2025 | 615 Views
December 8, 2025 | 615 Views