FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
दुर्गावाहिनी ने बाँधी स्वच्छताकर्मियों को राखी
August 8, 2025 | 153 Views
दुर्गावाहिनी ने बाँधी स्वच्छताकर्मियों को राखी

राँची। शुक्रवार को  देवी मंडप पथ स्थित हेसल अखाड़ा श्रीहनुमान मंदिर के सभागार में गुरु गोविन्द सिंह नगर विश्व हिन्दू परिषद, दुर्गावाहिनी सह मातृशक्ति के द्वारा रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड 31 के स्वच्छताकर्मी भाइयों को सत्संगी बहनो ने राखी बाँधी तथा स्वच्छताकर्मी बहनों ने आमंत्रित अतिथियों एवं आयोजकों को राखी बाँधी। प्रारम्भ में तीन बार प्रणवोच्चार तथा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायिका गंगोत्री कुजुर, माँडर कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रोफेसर संध्या रानी, आरएसएस के महानगर संघचालक पवन मंत्री, पूर्व पार्षद अशोक यादव तथा नगर निगम के श्यामजी विशेष रूप से उपस्थित थे।

आगत अतिथियों तथा स्वच्छताकर्मियों का स्वागत करते हुये विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय अधिकारी वीरेन्द्र विमल ने कहा, कि स्वच्छताकर्मी हिन्दू समाज के अंगभूत घटक हैं। स्वच्छता का काम महान काम हैं। इसे करनेवाले सम्मान के पात्र हैं। सनातन धर्म की दृष्टि सभी जाति, वर्ग, पंथ, प्रान्त, भाषा के व्यक्तियों के लिये एक समान है। समता और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। गंगोत्री कुजूर सहित सभी अतिथियों ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा आयोजन की सराहना की।

अतिथियों ने स्वच्छताकर्मी भाइयों को अंगवस्त्र तथा बहनों को साड़ी देकर सम्मानित किया। सत्संगी बहनों ने तिलक लगाकर तथा आरती उतारकर सबको रक्षासूत्र बाँधा। कार्यक्रम में अनिल पाठक, भोला राम, बद्रीनाथ झा, प्रेम शंकर सिन्हा, विजय चौरसिया, नीतू सिंह, उषा सिंह, पुष्पा देवी, तारा देवी, संध्या अग्रवाल, लीला बड़ाईक, रुक्मिणी देवी, नीलम  पाण्डेय, कलावती देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्तागण तथा माता- बहने सम्मिलित हुईं। मंत्रोच्चार, जय घोष तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
      
 


August 8, 2025 | 154 Views
August 8, 2025 | 154 Views
August 8, 2025 | 154 Views
August 8, 2025 | 154 Views
August 8, 2025 | 154 Views
August 8, 2025 | 154 Views
August 8, 2025 | 154 Views
August 8, 2025 | 154 Views
August 8, 2025 | 154 Views
August 8, 2025 | 154 Views