विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन,अमृत सरोवर बांझी में अतिथि गणों ने किया पौधारोपण
साहेबगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में बोरियो प्रखंड स्थित अमृत सरोवर बांझी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस क्रम में राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा, उपायुक्त राम निवास यादव,उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता विनय मिश्र राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेम्ब्रम, मुखिया बांझी मोई बेटी बेसरा एवं अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।*
*★कार्यक्रम के दौरान राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपायुक्त समेत सभी गणमान्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
*★कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत सरोवर पूजन सह आरती संपन्न किया गया। जबकि इस दौरान पौधारोपण कार्यक्रम एवं वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस क्रम में आम, जामुन, महोगनी, बबूल एवं अन्य देसी पौधे लगाए गए साथ ही बताया गया कि यह पौधे हमारे यहां के मौसम के लिए अनुकूलित है जबकि सभी से यह अपील भी की गई अपने स्तर से ऐसे पौधे लगाएं जो मौसम के लिए अनुकूलित तो हो ही बल्कि उनसे आगे आमदनी का स्रोत भी रहे।
*★ कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व के वर्ष में कम वर्षा होने के कारण भारी अकाल का सामना करना पड़ा था जिससे पहाड़ पर बसे सुदूरवर्ती गांव में पानी की समस्या के साथ-साथ भारी अकाल देखने को मिला एवं इस वर्ष भी पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है एवं लगातार जिले में पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में तथा सुदूरवर्ती गांव में पानी की इतनी किल्लत है की प्रतिदिन पानी उपलब्ध कराए जाने के बावजूद पानी पूरी तरह से नहीं पहुंच पा रहा है। आगे आने वाले दिनों में ऐसी समस्या से निपटने के लिए ही अमृत सरोवर योजना लाई गई है। इसके तहत वर्षा जल संचयन कर सिंचाई की व्यवस्था तथा भूमिगत जल रिचार्ज करने में काफी सहयोग मिलेगा।
*★ उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 83 अमृत सरोवर बनाए गए हैं तथा बड़े पैमाने पर तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है ताकि प्राकृतिक जलस्रोत पुनः जीवित हो सके वर्षा का पानी इन स्वरों में ठहरे तथा लोगों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत का सामना आगे ना करना पड़े। उपायुक्त ने बताया कि आगे भी इन तालाबों में के जीर्णोद्धार इसके आसपास वृक्षारोपण किए जाएंगे ताकि इसकी हरियाली भी बनी रहे।
वहीं उन्होंने कहा कि भांजी स्थित इस तालाब को पर्यटन के रूप में भी विकसित किया जाएगा जहां वृक्षारोपण एवं अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आम जनता से भी अपने स्तर से पानी संचयन करने की अपील की एवं कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए राजमहल विधायक अनंत ओझा दूरदराज से आए ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की महिला दीदियों का अभिनंदन किया।
*★कार्यक्रम के दौरान राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत किया एवं कहा कि बांझी स्थित इस अमृत सरोवर से आगे आने वाले दिनों में किसान भाइयों को एवं ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा इससे सिंचाई की व्यवस्था तो प्रगाढ़ होगी ही बल्कि भूमिगत जल रिचार्ज होकर आज जिस पानी की समस्या से जूझ रहे हैं उससे भी निपटा जा सकेगा। वहीं उन्होंने भीषण गर्मी अकाल पानी की समस्या और पर्यावरण में हो रहे बदलाव को लेकर आम जनता उसे ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने अपने स्तर से जल्द संचयन करने पर्यावरण को बचाने में अपना सहयोग देने की अपील की तथा कहा कि हम सभी अगर एक दूसरे का साथ दें तो हम न केवल पर्यावरण को बचा सकते हैं बल्कि अपने आगे आने वाली पीढ़ी को भी विरासत में नदियां जंगल पेड़ पौधे और शुद्ध हवा दे सकेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ने पर्यावरण एवं जल संचयन के लिए शपथ भी लिया
कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू,जिला गंगा समिति के सदस्य चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा,प्रो0 रंजीत सिंह, डीपीएम जे0एस0एल0पी0एस0 मतीन तारीक, परियोजना पदाधिकारी यूआईडी संदीप कुमार वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी बरहरवा, स्वयं सहायता समूह की महिला दीदी गण दूरदराज से आए ग्रामीण बंधु, किसान भाई बहन पृथ्वी एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि गण एवं अन्य उपस्थित थे।