रक्षी मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर
बरहेट - थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरहेट साहिबगंज मुख्य मार्ग थाना क्षेत्र के एक किलोमीटर पश्चिम रक्सी मोड़ के समीप दो मोटरसाइकिल आपस में टक्कर हो गई।
जिसमें दो आदमी को मामूली चोट लगा एवं तीसरे व्यक्ति 65 वर्षीय यासीन अंसारी गिल्हा निवासी का दाहिना पर टूट गया। प्रशासन के सहयोग से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट लाया गया। जहां पर डॉक्टर संतोष टूडू ने प्राथमिक उपचार करने के उपरांत यासीन अंसारी को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार यासीन अंसारी गिल्हा से बरहेट की ओर आ रहा था एवं विपरीत दिशा से जा रहे हैं दूसरी मोटरसाइकिल जो बरहेट से बोरियों की ओर जा रहा था। रक्सी मोड़ के पास जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
साहेबगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में बोरियो प्रखंड स्थित अमृत सरोवर बांझी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस क्रम में राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा, उपायुक्त राम निवास यादव,उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता विनय मिश्र राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेम्ब्रम, मुखिया बांझी मोई बेटी बेसरा एवं अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।*
*★कार्यक्रम के दौरान राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपायुक्त समेत सभी गणमान्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
*★कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत सरोवर पूजन सह आरती संपन्न किया गया। जबकि इस दौरान पौधारोपण कार्यक्रम एवं वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस क्रम में आम, जामुन, महोगनी, बबूल एवं अन्य देसी पौधे लगाए गए साथ ही बताया गया कि यह पौधे हमारे यहां के मौसम के लिए अनुकूलित है जबकि सभी से यह अपील भी की गई अपने स्तर से ऐसे पौधे लगाएं जो मौसम के लिए अनुकूलित तो हो ही बल्कि उनसे आगे आमदनी का स्रोत भी रहे।
*★ कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व के वर्ष में कम वर्षा होने के कारण भारी अकाल का सामना करना पड़ा था जिससे पहाड़ पर बसे सुदूरवर्ती गांव में पानी की समस्या के साथ-साथ भारी अकाल देखने को मिला एवं इस वर्ष भी पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है एवं लगातार जिले में पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में तथा सुदूरवर्ती गांव में पानी की इतनी किल्लत है की प्रतिदिन पानी उपलब्ध कराए जाने के बावजूद पानी पूरी तरह से नहीं पहुंच पा रहा है। आगे आने वाले दिनों में ऐसी समस्या से निपटने के लिए ही अमृत सरोवर योजना लाई गई है। इसके तहत वर्षा जल संचयन कर सिंचाई की व्यवस्था तथा भूमिगत जल रिचार्ज करने में काफी सहयोग मिलेगा।
*★ उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 83 अमृत सरोवर बनाए गए हैं तथा बड़े पैमाने पर तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है ताकि प्राकृतिक जलस्रोत पुनः जीवित हो सके वर्षा का पानी इन स्वरों में ठहरे तथा लोगों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत का सामना आगे ना करना पड़े। उपायुक्त ने बताया कि आगे भी इन तालाबों में के जीर्णोद्धार इसके आसपास वृक्षारोपण किए जाएंगे ताकि इसकी हरियाली भी बनी रहे।
वहीं उन्होंने कहा कि भांजी स्थित इस तालाब को पर्यटन के रूप में भी विकसित किया जाएगा जहां वृक्षारोपण एवं अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आम जनता से भी अपने स्तर से पानी संचयन करने की अपील की एवं कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए राजमहल विधायक अनंत ओझा दूरदराज से आए ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की महिला दीदियों का अभिनंदन किया।
*★कार्यक्रम के दौरान राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत किया एवं कहा कि बांझी स्थित इस अमृत सरोवर से आगे आने वाले दिनों में किसान भाइयों को एवं ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा इससे सिंचाई की व्यवस्था तो प्रगाढ़ होगी ही बल्कि भूमिगत जल रिचार्ज होकर आज जिस पानी की समस्या से जूझ रहे हैं उससे भी निपटा जा सकेगा। वहीं उन्होंने भीषण गर्मी अकाल पानी की समस्या और पर्यावरण में हो रहे बदलाव को लेकर आम जनता उसे ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने अपने स्तर से जल्द संचयन करने पर्यावरण को बचाने में अपना सहयोग देने की अपील की तथा कहा कि हम सभी अगर एक दूसरे का साथ दें तो हम न केवल पर्यावरण को बचा सकते हैं बल्कि अपने आगे आने वाली पीढ़ी को भी विरासत में नदियां जंगल पेड़ पौधे और शुद्ध हवा दे सकेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ने पर्यावरण एवं जल संचयन के लिए शपथ भी लिया
कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू,जिला गंगा समिति के सदस्य चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा,प्रो0 रंजीत सिंह, डीपीएम जे0एस0एल0पी0एस0 मतीन तारीक, परियोजना पदाधिकारी यूआईडी संदीप कुमार वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी बरहरवा, स्वयं सहायता समूह की महिला दीदी गण दूरदराज से आए ग्रामीण बंधु, किसान भाई बहन पृथ्वी एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि गण एवं अन्य उपस्थित थे।

बरहेट। सोमवार को बरहेट प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत तलबरिया एवं पंचायत सिमड़ा के झिमोली गांव में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर अमृत सरोवर में झामुमो प्रखंड सह बीस सुत्रीअध्यक्ष राजाराम मरांडी ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ पौधा रोपन किया गया। इसके अतिरिक्त मुखिया रमेश मुर्मू, समदा सोरेन, जिसू मरांडी, देवीलाल तुरी,शाम हेमब्रम, सुनिल किस्कू, बाबूलाल सोरेन, कनिय अभियंता अब्दुल गफ्फार, नूर इस्लाम, अकबर सहित अन्य दर्जनों सहित लोग वृक्षारोपण में शामिल हुए।
साहिबगंज : सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन,जिला इकाई साहेबगंज की ओर से एन.अर.पी.सेन्टर ,स्कूल में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान की अध्यक्षता में पौधारोपण.निबंध लेखन , पर्यावरणीय चित्रण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश कुमार पासवान.एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार झा ,सचिव सत्यजीत कृष्ण ,कोषाध्यक्ष गरिमा कुमारी के द्वारा पौधारोपण एवं दीप जलाकर किया गया ।
साक्षी श्री ,प्राची ,उर्जा कुमारी ,कल्पना कुमारी, अराध्या कुमारी ,अभिलाषा कुमारी, खुशी कुमारी , कोमल कुमारी आदि छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि राजेश कुमार पासवान के कर कमलों से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया। बच्चो ने पर्यावरण संरक्षण संकल्प लिया और पौधारोपण में सहयोग किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में एन.अर.पी.सेन्टर के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं दिल रंजन झा ,श्वाति सिन्हा, किरण झा, शिव बालक झा,
संध्या कुमारी , शिवाणी देवी काजल कुमारी, प्रमिला टुड्डु आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
साहिबगंज। विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को ज़िला प्रशासन की ओर से पुलिस लाइन परिसर से साइकिल रैली निकाली गई। रैली को डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने रवाना किया।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, डीएस डॉ मोहन पासवान, एसडीपीओ राजेंद्र दूबे, नगर थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर रोशन रंजन,
पल्स टू आदर्श कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय
पोखरिया के अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, छात्रा प्राची कुमारी, जान्हवी, स्वीटी, अशु, प्राची, एनसीडी सेल से अमित कुमार, आरसीएच कर्मी आदित्य, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रेम कुमार दास व अन्य मौजूद थे।
-----------------
रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता के लिए 3 दिवसीय कैंप लगाया। सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी आने-जाने वाले रेल यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करेंगे।
रांची। दुनिया भर में लगातार स्ट्रोक बीमारी एक खतरनाक के रूप में देखी जा रही है जहां पहले कहा जाता था कि स्ट्रोक, बुजुर्गों में एक बीमारी के रूप में देखी जाती थी लेकिन इन दिनों लगातार युवा भी स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं कई सेलिब्रिटी से लेकर कई बड़े हस्ती जो है इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं यहां तक कि युवा भी हार्ट स्ट्रोक और ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी से प्रभावित होकर मौत की गाल में समा रहे और इसी मामले को लेकर ऑर्किड अस्पताल के डॉक्टरों ने की प्रेस वार्ता की। मामले में जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि स्ट्रोक एक ऐसी बीमारी है जो मस्तिष्क तक उसके भीतर जाने वाली धमनियों को प्रभावित करती है स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को ले जाने वाली रक्त वाहिका या तो एक थक्का के द्वारा अवरुद्ध हो जाता है या फट जाता है। जब ऐसा होता है तब मस्तिष्क के एक हिस्से को रक्त और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है जिसके परिणाम स्वरूप मस्तिष्क की कोशिकाएं जो है मर जाती है और व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। स्ट्रोक मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है और दुनिया में मृत्यु और अक्षमता तीसरा प्रमुख कारण।आगे डॉक्टरो ने बताया कि हमें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हाल ही में आर्किड मेडिकल सेंटर में एक ऐसा स्ट्रोक पीड़ित का इलाज किया गया। जिसका परिणाम काफी संतोषजनक रहा जहां 82 वर्षीय महिला को सुबह-सुबह एजेंसी में लाया गया था वह अपने दाहिने हिस्से को हिलाने में असमर्थ थी और बोलने में भी असमर्थ थी ऐसे मामले में इलाज का ना होने से विकलांगता हो सकती थी आगे एमआरआई जांच में यह पता चला कि मस्तिष्क के बाएं आधे हिस्से में रक्त की आपूर्ति करने वाली महत्वपूर्ण धमनी में से एक रक्त का थक्का बन गया है और उसे तुरंत दवाई दी गई और मैकेनिकल थ्रोमबेकटोमी के लिए लाया गया और सर्जरी के बाद एमआरआई में रक्त वाहिका के खुलने का पता चला और महिला की काफी सुधार हुई और महिला अपना दाहिना हाथ पैर हिलाना शुरू कर दी और चलना भी शुरू कर दी। प्रेस वार्ता में अस्पताल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर डॉ पी के गुप्ता,मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ अंजनी कुमार, सीनियर न्यूरो सर्जन डॉक्टर साईं सुदर्शन, न्यूरो सर्जन डॉक्टर विक्रम सिंह ,न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर गोविंद माधव ने प्रेस को संबोधित किया। इस अवसर पर कई अस्पताल कर्मी उपस्थित थे।
साहेबगंज - देश आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में ज़िला प्रशासन एवं ज़िला खेल विभाग की ओर से आज संध्या पोखिरया स्थित टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।*
इस दौरान उपायुक्त राम निवास यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए जहां उपायुक्त समेत अपर समाहर्त्ता, नजारत उप समाहर्ता, खेल पदाधिकारी, चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा डॉ रंजीत सिंह एवं अन्य गणमान्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसी क्रम में सेंट जेवियर विद्यालय की बच्ची द्वारा संम्मानित अतिथियों को बैच लगाया गया।
इस क्रम में जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने स्वागत संबोधन करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव एवं आए अतिथि गणों का स्वागत किया।
*★कार्यक्रम में उपायुक्त राम निवास यादव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा जिला प्रशासन द्वारा 01 अगस्त से 15 अगस्त तक कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आज़ादी की लड़ाई में शहीद होने वाले ज़िले के चर्चित एवं अचर्चित नायकों को कृतज्ञता समर्पित करने के लिए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।*
*★उन्होंने जिले वासियों से अपील की है 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें एवं अपने घरों में सहसंम्मान तिरंगा फहराएं।*
साथ ही उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिले में आगामी 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जहां आप सभी उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
कार्यक्रम में देश भक्ति गीत पर नृत्य,बिग बैंग बैंड द्वारा गीत प्रस्तुति,हूल दिवस पर नाटक का मंचन, एकल देश भक्ति गीत एवं अन्य नृत्य एवं गीतों का प्रस्तुतीकरण आदि किया गया। कार्यक्रम के दौरान तेरी मिट्टी पर मर जावा शानदार प्रस्तुति मेरे देश प्रेमियों और हर घर तिरंगा पर मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे खेल विभाग के कर्मियों ने कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की साथ ही गणमान्य नागरिक, विभिन्न विद्यालयों में से आए शिक्षक एवं उनके परिजन आदि भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
बरहेट - थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरहेट बरहरवा मुख्य मार्ग बरमसिया के समीप दो मोटरसाइकिल आपस में टक्कर हुई ।एक व्यक्ति घायल हुआ ।घायल व्यक्ति 19 वर्षीय राकेश कुमार मंडल पिता उज्जवल मंडल फरक्का थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैं आते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राकेश मंडल बरहरवा तरफ से शिव गादीधाम पूजा करने आ रहे थे ।जो बरमसिया मोड़ के समीप विपरीत दिशा में जा रहे दूसरी मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी ।राकेश मंडल का दाहिना पैर टूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संतोष टूडू ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया। बरहेट थाना पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
साहेबगंज - जिले के तालझारी थाना अंतर्गत मुर्शिदाबाद लालगोला से मैजिक वाहन संख्या WB58T6501 पर सवार 14 कांवरिया यात्री साहिबगंज जिला अंतर्गत तालझारी प्रखंड मोती झरना बाबा मोती नाथ धाम पूजा अर्चना करने आ रहे थे जो महाराजपुर शर्मापुर मुख्य सड़क तालझारी कल्यांचक के बीच मदन साही के पास प्रातः 8:30 बजे मैजिक का पिछला टायर फट जाने के कारण वाहन सड़क से नीचे पलट गई जिसमें 6 यात्री घायल हो गए घायलों में वापीन हलधर 28 वर्ष रिंपा हलधर बुलबुली हलधर श्रोता हलधर संपा हलधर सुपीरिया हलधर एवं मैजिक चालक नदीम शेख घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा से जुड़े समाजसेवी संत प्रजापति प्रकाश बाबा घटनास्थल पर पहुंच सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज डॉक्टर रवि कुमार की देखरेख में किया गया सभी घायलों को एनएम नीतू कुमारी, निर्मला सोरेन, अमरेंद्र कुमार ,मुकेश कुमार ,प्रजापति प्रकाश बाबा आदि ने मिलजुल कर सामूहिक रूप से मदद करते हुए घायलों का इलाज किया सभी घायल खतरे से बाहर हैं और बाबा मोती धाम नाथ का बिना पूजा किए हुए सभी वापस अपने घर लौट गए। इस सड़क दुर्घटना में स्थानीय लोगों की बहुत बड़ा योगदान रहा चुकी जिस जगह पर घटना घटी है उस जगह पर इसके पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी थी इन सभी दुर्घटनाओं मैं प्रजापति प्रकाश बाबा समय पहुंचकर सभी घायलों का मदद किए।