मोतीझरना धाम आ रहे कांवरियों से भरी मैजिक पलटी, कई श्रद्धालु घायल
साहेबगंज - जिले के तालझारी थाना अंतर्गत मुर्शिदाबाद लालगोला से मैजिक वाहन संख्या WB58T6501 पर सवार 14 कांवरिया यात्री साहिबगंज जिला अंतर्गत तालझारी प्रखंड मोती झरना बाबा मोती नाथ धाम पूजा अर्चना करने आ रहे थे जो महाराजपुर शर्मापुर मुख्य सड़क तालझारी कल्यांचक के बीच मदन साही के पास प्रातः 8:30 बजे मैजिक का पिछला टायर फट जाने के कारण वाहन सड़क से नीचे पलट गई जिसमें 6 यात्री घायल हो गए घायलों में वापीन हलधर 28 वर्ष रिंपा हलधर बुलबुली हलधर श्रोता हलधर संपा हलधर सुपीरिया हलधर एवं मैजिक चालक नदीम शेख घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा से जुड़े समाजसेवी संत प्रजापति प्रकाश बाबा घटनास्थल पर पहुंच सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज डॉक्टर रवि कुमार की देखरेख में किया गया सभी घायलों को एनएम नीतू कुमारी, निर्मला सोरेन, अमरेंद्र कुमार ,मुकेश कुमार ,प्रजापति प्रकाश बाबा आदि ने मिलजुल कर सामूहिक रूप से मदद करते हुए घायलों का इलाज किया सभी घायल खतरे से बाहर हैं और बाबा मोती धाम नाथ का बिना पूजा किए हुए सभी वापस अपने घर लौट गए। इस सड़क दुर्घटना में स्थानीय लोगों की बहुत बड़ा योगदान रहा चुकी जिस जगह पर घटना घटी है उस जगह पर इसके पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी थी इन सभी दुर्घटनाओं मैं प्रजापति प्रकाश बाबा समय पहुंचकर सभी घायलों का मदद किए।