विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के द्वारा कई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
साहिबगंज : सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन,जिला इकाई साहेबगंज की ओर से एन.अर.पी.सेन्टर ,स्कूल में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान की अध्यक्षता में पौधारोपण.निबंध लेखन , पर्यावरणीय चित्रण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश कुमार पासवान.एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार झा ,सचिव सत्यजीत कृष्ण ,कोषाध्यक्ष गरिमा कुमारी के द्वारा पौधारोपण एवं दीप जलाकर किया गया ।
साक्षी श्री ,प्राची ,उर्जा कुमारी ,कल्पना कुमारी, अराध्या कुमारी ,अभिलाषा कुमारी, खुशी कुमारी , कोमल कुमारी आदि छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि राजेश कुमार पासवान के कर कमलों से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया। बच्चो ने पर्यावरण संरक्षण संकल्प लिया और पौधारोपण में सहयोग किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में एन.अर.पी.सेन्टर के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं दिल रंजन झा ,श्वाति सिन्हा, किरण झा, शिव बालक झा,
संध्या कुमारी , शिवाणी देवी काजल कुमारी, प्रमिला टुड्डु आदि का सहयोग सराहनीय रहा।