साहेबगंज। राजमहल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अनंत ओझा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर कहा, एनडीए सरकार ने क्रमिक सुधार के बजाय संरचनात्मक बदलाव की आवश्यकता को पहचानते हुए, "विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)" जिसे विकसित भारत -G RAM G अधिनियम, 2025 के नाम से जाना जाता है, को पेश करते हुए लागू किया। यह कानून MGNREGA का स्थान लेता है और विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप, सतत विकास के एक उपकरण के रूप में ग्रामीण टोजगार को पुनर्परिभाषित करता है।
विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान का उद्देश्य किसानों एवं श्रमिकों को इस योजना के वास्तविक लाभों की सरल भाषा में जानकारी देना है एवं विपक्ष द्वारा VB-G RAM G को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम और दुष्प्रचार का तथ्यों के आधार पर प्रभावी खंडन करना है।
यह जनजागरण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प से जुड़ा हुआ है और ग्रामीण भारत में व्यापक एवं स्थायी परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत कदम है।
आगे पूर्व विधायक श्री ओझा ने कहा भारतीय जनता पार्टी झारखंड के सभी जिलों में ईन्डीगठबंधन द्वारा जो जी राम जी के बारे में भ्रम पैदा कर रही है उसी के जबाब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया है ताकि भ्रम की स्थिति को दुर किया जा सके राजमहल के पुर्व विधायक श्री अनंत ओझा ने कहा की जी राम जी केतहत श्रमिकों को अब 125दिन का रोजगार गारंटी कानून को तहत रोजगार अवश्य मिलेगा और इसमें राज्य सरकार की भागीदारी सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष गौतम यादव, प्रमोद कुमार पांडेय, रामानंद साह, वरिष्ठ नेता गणेश तिवारी,राजेश कुमार, मनोज यादव उपस्थित थे।