FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
देवघर एयरपोर्ट मामला, जबरदस्ती एटीसी क्लीयरेंस लेने के मामले में निशिकांत दुबे सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
September 2, 2022 | 495 Views
देवघर एयरपोर्ट मामला, जबरदस्ती एटीसी क्लीयरेंस लेने के मामले में निशिकांत दुबे सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

राँची - दुमका में जघन्य घटना को लेकर दिल्ली से बीजेपी के नेता सह सांसद मनोज तिवारी फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा एवं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन लेकर देवघर एयरपोर्ट आए थे ।वहां से सभी नेता पीड़ित परिवार से मिलने दुमका चले गए । पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद सभी लोग देवघर एयरपोर्ट दिल्ली जाने के लिए पहुँचे । लेकिन देवघर में शाम हो गई थी जिसके बाद से एटीसी क्लीयरेंस नहीं मिल पा रहा था । जिसके बाद सांसद निशिकांत दुबे पर सुरक्षा मानकों का अहवेलना कर जबरदस्ती एटीसी क्लीयरेंस लेने का मामला प्रकाश में आया। जिसपर एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई थी जिसके बाद उपायुक्त ने राज्य सरकार के उड्डयन विभाग को मामले में अवगत कराया था। जिसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा सांसद निशिकांत दुबे सहित अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । वही मामले में देवघर प्रशासन की ओर से पत्र दिया गया था जिसके बाद से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं देवघर प्रशासन ने इस मामले में कहा है की देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षा मानकों के उल्लंघन एवं ATC के अन्दर बिना किसी अनुमति के यात्रियों के प्रवेश को लेकर उपायुक्त कार्यालय को पत्र मिला है।इस संबंध में देवघर एयरपोर्ट में सम्पूर्ण सुरक्षा प्रभारी द्वारा जानकारी दी गई दिनांक 31.08.2022 को एक चार्टर्ड प्लेन दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट लगभग 13:05 बजे पहुँची, जहाँ इनको रिसिव करने के लिए अत्यधिक संख्या में लोग शामिल थे। जिसके पश्चात शाम को लगभग 17:25 बजे चार्टर्ड प्लेन के यात्री एवं उनको See-off करने वाले देवघर एयरपोर्ट पहुँचे। सभी यात्रीगण चार्टर्ड प्लेन के अन्दर चले गये एवं प्लेन का दरवाजा बन्द किया गया। उसके कुछ देर बाद प्लेन का दरवाजा खुला और उसके पायलट नीचे उतरे। नीचे उतरने के बाद पायलट ATC के तरफ चलते हुए चले गये।ज्ञात हो कि 17:30 बजे तक ही Aircraft का संचालन सामान्यतः किया जाता है। इस संदर्भ में यह उल्लेखित करना प्रासंगिक होगा कि देवघर एयरपोर्ट में Night Take - off / Landing अथवा IFR Facility अभी तक उपलब्ध नहीं है। इस सुविधा की अनुपलब्धता के कारण Low Visibility / Bad Weather Condition / After Sunset में Aircraft को ATC क्लीयरेंस सामान्यतः संभव नहीं था। ऐसे में ATC कन्ट्रोल रूम में चार्टर्ड प्लेन के पायलट व चार्टर्ड प्लेन के यात्रियों द्वारा ATC Room में उपस्थित ATC के कर्मियों पर क्लीयरेंस हेतु दबाव बनाया जा रहा था। इसी वार्तालाप के दौरान ATC कर्मियों द्वारा मोबाईल फोन पर क्लीयरेंस हेतु बात हो रही थी। तत्पश्चात इन्हे ATC क्लीयरेंस मिल गया। इसके थोड़ी देर बाद पायलट एवं यात्री पुनः चार्टर्ड प्लेन के अन्दर गये और इसके बाद चार्टर्ड प्लेन Take off कर गई।इसके अलावे ऐसे में उपरोक्त सभी तथ्यों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि एयरपोर्ट संचालन के सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए उपरोक्त वर्णित व्यक्तियों द्वारा ATC में प्रवेश किया गया, Night Operation की सुविधा उपलब्ध न रहने के बावजूद, यात्रियों के जान माल के सुरक्षा को नजर अंदाज करते हुए , ATC क्लीयरेंस के लिए दबाव बनाया गया। इस संदर्भ के C.C.T.V. अवलोकन में पाया कि ATC बिल्डींग में दिनांक 31.08.2022 को घटना वक्त यात्रियों के अलावा कई अन्य व्यक्ति भी ATC बिल्डींग में सुरक्षा मापदण्डो का उल्लंघन करते हुए प्रवेश किये थे।उपरोक्त तथ्यों के साथ पत्र उपायुक्त कार्यालय को प्रतिलिपि प्राप्त हुआ है। उपायुक्त कार्यालय द्वारा राज्य सरकार के उड्डयन विभाग को सूचित करते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु पत्र भेज दिया गया हैं।

September 2, 2022 | 496 Views
September 2, 2022 | 496 Views
September 2, 2022 | 496 Views
September 2, 2022 | 496 Views
September 2, 2022 | 496 Views
September 2, 2022 | 496 Views
September 2, 2022 | 496 Views
September 2, 2022 | 496 Views
September 2, 2022 | 496 Views
September 2, 2022 | 496 Views