FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान 23 को वोट 27 को गिनती | UGC नए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक | अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड के कब्जे की नीति पर छह देश की फौज पहुंची डेनमार्क | T 20 World Cup पाकिस्तान ने भारत से खेलने से किया इंकार | झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू | झारखंड राज्य में एक साथ होंगे नगर निकाय चुनाव, 23 को वोट 27 को गिनती | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस और लंदन की यात्रा कर लौटे | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में मौत, जांच जारी |
डीसी ने की आगामी पर्व-त्योहारों की शांतिपूर्ण तैयारी पर विस्तृत चर्चा कहा- सोशल मीडिया पर गलत संदेशों से सावधान रहने की अपील
January 20, 2026 | 145 Views
डीसी ने की आगामी पर्व-त्योहारों की शांतिपूर्ण तैयारी पर विस्तृत चर्चा कहा- सोशल मीडिया पर गलत संदेशों से सावधान रहने की अपील

रांची। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राँची  राकेश रंजन  ने आज संयुक्त रूप से सर्वधर्म सदभावना समिति द्वारा आयोजित सदभावना सम्मान समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारी, शांतिपूर्ण आयोजन एवं समाज में भाईचारे को बनाए रखने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची  कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था)  राजेश्वर नाथ, उप प्रशासक राँची नगर निगम राँची, गौतम कुमार, सर्वधर्म सदभावना समिति के प्रमुख सदस्य डॉ. अजीत सहाय, जय सिंह यादव, मो. इस्लाम, बार एसोसिएशन के सचिव और मुमताज़ खान, श्री परमजीत सिंह टिंकू, श्री तपेश्वर केसरी, अकीलुल रहमान एवं समाज के अन्य प्रबुद्धजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सर्वधर्म सदभावना समिति के निरंतर सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा,सर्वधर्म सदभावना समिति के सदस्यों का जिला प्रशासन को लगातार मिलता रहा सहयोग सराहनीय है। इसी सहयोग के कारण राँची जिले में सभी पर्व-त्योहार भाईचारे एवं शांति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो रहे हैं। मैं सभी सदस्यों से अपील करता हूँ कि आगामी सभी पर्वों में भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएँ, ताकि राँची जिला हर वर्ष शांतिपूर्ण ढंग से सभी त्योहार मना सके।

केवल सत्यापित एवं सकारात्मक संदेशों का ही आदान-प्रदान करें, ताकि समाज में शांति एवं सद्भाव बना रहे

उपायुक्त ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर विशेष चिंता जताते हुए कहा

सोशल मीडिया पर अफवाहें, गलत एवं भड़काऊ संदेश समाज में अराजकता फैला सकते हैं। कृपया केवल सत्यापित एवं सकारात्मक संदेशों का ही आदान-प्रदान करें, ताकि समाज में शांति एवं सद्भाव बना रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक राँची ने अपने संबोधन में कहा,  
राँची पुलिस को सर्वधर्म सदभावना समिति एवं समाज के प्रबुद्धजनों का हमेशा पूर्ण सहयोग प्राप्त होता रहा है। इसी सहयोग के बल पर हम राँची जिले में सभी पर्व-त्योहारों को बेहतरीन ढंग से संपन्न कर पाते हैं। हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि आगे भी यह सहयोग जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण बनाने हेतु प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
 


January 20, 2026 | 146 Views
January 20, 2026 | 146 Views
January 20, 2026 | 146 Views
January 20, 2026 | 146 Views
January 20, 2026 | 146 Views
January 20, 2026 | 146 Views
January 20, 2026 | 146 Views
January 20, 2026 | 146 Views
January 20, 2026 | 146 Views
January 20, 2026 | 146 Views