FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद एवं नीति आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश
November 19, 2025 | 174 Views
DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद एवं नीति आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश

साहेबगंज। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद एवं नीति आयोग सहित अन्य मदों से संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना का फील्ड-लेवल पर निगरानी के साथ क्रियान्वयन हो ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।

बैठक में कार्यपालक अभियंता NREP, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, भवन प्रमंडल, असैनिक शल्य चिकित्सा, नगर परिषद एवं समेकित जनजातीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

इस दौरान जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विशेष चर्चा की गई, उनमें प्रमुख रूप से

बरहेट प्रखंड के कालीदाह टोला में पानी टंकी निर्माण, उधवा प्रखंड में श्रीधर काली मंदिर घाट पर चेंजिंग रूम निर्माण कार्य, साहेबगंज जिले में Waste to Wonder Park का निर्माण, मध्य विद्यालय सकरीगली में 06 अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण, 100 PVTG परिवारों के लिए मशरूम उत्पादन के माध्यम से रोजगार सृजन, कल्याण विभाग द्वारा संचालित अम्बेरी एवं ढिबरीकोल आवासीय विद्यालयों में मॉड्यूलर किचन-सह-भोजनालय उन्नयन कार्य, साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, अबूआ आवास योजना एवं मनरेगा की प्रगति पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का पालन करते हुए योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूर्ण करें।

बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ. राम देव पासवान, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला मत्स्य पदाधिकारी विरेंद्र विन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 


November 19, 2025 | 175 Views
November 19, 2025 | 175 Views
November 19, 2025 | 175 Views
November 19, 2025 | 175 Views
November 19, 2025 | 175 Views
November 19, 2025 | 175 Views
November 19, 2025 | 175 Views
November 19, 2025 | 175 Views
November 19, 2025 | 175 Views
November 19, 2025 | 175 Views