FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ देवेश कुमार से सिविल सर्जन ने मांगा स्पष्टीकरण
August 26, 2025 | 680 Views
सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ देवेश कुमार से सिविल सर्जन ने मांगा स्पष्टीकरण

साहिबगंज। जिले में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जहां सीएस के द्वारा सरकारी डॉक्टर के निजी क्लिनिक में छापामारी के बाद सीएस और डीएस के बीच टकराव देखने को मिल रहा है।  मंगलवार को एक और टकराव देखने को मिला जहां आर्सेनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने पत्र के माध्यम से  सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ देवेश कुमार से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा है कि, बीते 20अगस्त 2025 को सदर अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा अपने कर्मचारियों के बीच, बिना वरीय पदाधिकारी के आदेश से अपने कार्यालय के सभागार में कुल 11 मिनट 42 सेकेंड की ना सिर्फ प्रेसवार्ता की,बल्कि उस दौरान अपने सीनियर पदाधिकारियों पर मनगढ़ंत आरोप भी लगाए साथ ही अपने सीनियर पदाधिकारी  और स्वास्थ्य विभाग की छवि  धूमिल किया जो  कार्मिक प्रशासनिक सुधार भाषा विभाग पत्रांक संख्या 624  दिनांक 4 / 2/2025 का उल्लंघन है। जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने इस मामले में पत्र जारी कर  कहा है कि , सदर अस्पताल उपाधीक्षक देवेश कुमार 24 घंटे के भीतर प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोप  के साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण दे । नहीं तो वरीय पदाधिकारी की अनुमति के बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर क्यों ना आपके विरुद्ध विभाग को संसूचित किया जाय।


August 26, 2025 | 681 Views
August 26, 2025 | 681 Views
August 26, 2025 | 681 Views
August 26, 2025 | 681 Views
August 26, 2025 | 681 Views
August 26, 2025 | 681 Views
August 26, 2025 | 681 Views
August 26, 2025 | 681 Views
August 26, 2025 | 681 Views
August 26, 2025 | 681 Views