FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
सीआईएल अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026: सीसीएल ने रोमांचक फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर जीता खिताब
February 28, 2026 | 170 Views
सीआईएल अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026: सीसीएल ने रोमांचक फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर जीता खिताब

रांची। कोल इंडिया लिमिटेड के अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आज भव्य समापन हुआ। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता MECON स्टेडियम में खेली जा रही थी। फाइनल मुकाबला सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

टॉस जीतकर सीसीएल ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एनसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीसीएल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।

गरिमामय उपस्थिति

फाइनल मुकाबले के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल के सीएमडी  निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन)  हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (योजना एवं परियोजना)  अनुप हंजुरा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार उपस्थित रहे। इसके साथ ही सीआईएल एवं सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य तथा महाप्रबंधकगण भी समारोह में मौजूद रहे। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में सीएमडी, सीसीएल निलेंदु कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, “मैं स्वयं एक खिलाड़ी रहा हूं, इसलिए खेल भावना को भली-भांति समझता हूं और उसे सलाम करता हूं। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें मेरी हैं, चाहे कोई जीते या हारे, सभी विजेता हैं।”

पुरस्कार वितरण समारोह

फाइनल मुकाबले में सीसीएल के धनंजय सेदरिया को “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने मात्र 9 गेंदों में नाबाद 21 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

वहीं, सीसीएल के हिमांशु धूमाश को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द सीरीज” का पुरस्कार दिया गया।
एनसीएल के राहुल को “बेस्ट बैट्समैन” तथा सीसीएल के जिशान नवाज खान को “बेस्ट बॉलर” का अवॉर्ड प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि यह टूर्नामेंट 20 फरवरी, 2026 को भव्य उद्घाटन के साथ प्रारंभ हुआ था और 28 फरवरी, 2026 को फाइनल मुकाबले के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 20 से 28 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। यह आयोजन कोल इंडिया परिवार में टीम भावना, कर्मचारी सहभागिता और सकारात्मक कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

सीसीएल  सीएमडी  निलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व में कोयला खनन के साथ-साथ सीएसआर, कल्याण, खेल एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों, श्रमिकों, ग्रामीणों एवं हितधारकों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।


February 28, 2026 | 171 Views
February 28, 2026 | 171 Views
February 28, 2026 | 171 Views
February 28, 2026 | 171 Views
February 28, 2026 | 171 Views
February 28, 2026 | 171 Views
February 28, 2026 | 171 Views
February 28, 2026 | 171 Views
February 28, 2026 | 171 Views
February 28, 2026 | 171 Views