FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
अयोध्या धाम में मोतियाबिंद शिविर आयोजित,सेवा ही मेरा धर्म; गरीबों की आंखों में रोशनी लौटाना ही मेरा संकल्प है : बजरंगी यादव
February 4, 2026 | 214 Views
अयोध्या धाम में मोतियाबिंद शिविर आयोजित,सेवा ही मेरा धर्म; गरीबों की आंखों में रोशनी लौटाना ही मेरा संकल्प है : बजरंगी यादव

साहिबगंज/राजमहल: सेवा, संवेदना और संकल्प का संगम एक बार फिर बुधवार को भरतिया कॉलोनी स्थित अयोध्या धाम परिसर में देखने को मिला, जहां जिले के लोकप्रिय नेता व समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव की पहल पर नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई। जांच के बाद मोतियाबिंद से पीड़ित करीब 350 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया, जिनका नि:शुल्क उपचार साहिबगंज स्थित दीप आई हॉस्पिटल में किया जाएगा।

------------------
350 मरीज चिन्हित, दीप आई हॉस्पिटल में होगा नि:शुल्क ऑपरेशन


अयोध्या धाम परिसर में शिविर का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह पश्चिम बंगाल चुनाव प्रभारी समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव, शहर के गणमान्य चंदेश्वर सिन्हा उर्फ बोधि सिन्हा, दीप आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ कुलदीप कुमार एवं नेत्र सर्जन डॉ सुजाता विश्वास की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी राजेश यादव द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया, वहीं मुख्य अतिथि बजरंगी प्रसाद यादव को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में आधुनिक मशीनों के माध्यम से लाभुकों का आई टेस्ट एवं अन्य आवश्यक जांच की गई। चिन्हित मरीजों के लिए आने-जाने, रहने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।


सेवा से मिलता है आत्मिक सुकून: बजरंगी प्रसाद यादव

आयोजक बजरंगी प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सेवा कार्यों से उन्हें आत्मिक सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि आंखों की बीमारी के कारण उन्होंने स्वयं भी काफी पीड़ा सही है, इसलिए आंखों से जुड़ा दर्द वे गहराई से समझते हैं। यही वजह है कि वे चाहते हैं कि कोई भी जरूरतमंद आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो भी मोतियाबिंद से पीड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर मरीज हैं, वे आगे आकर इस शिविर का लाभ उठाएं। ऐसे सभी जरूरतमंद मरीजों का ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क कराया जाएगा। राजमहल और साहिबगंज में शिविर का आयोजन किया गया है। वहाँ प्रत्येक बुधवार को मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिह्नित कर, उनका निशुल्क ऑपरेशन दीप आई हॉस्पिटल में किया जाएगा।

ढाई लाख से अधिक ऑपरेशन, दशकों की सेवा का अनुभव: डॉ कुलदीप कुमार

मौके पर दीप आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ कुलदीप कुमार ने कहा कि वे पिछले कई दशकों से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नि:शुल्क एवं सुलभ नेत्र चिकित्सा सेवा में लगे हुए हैं। अब तक वे करीब ढाई लाख से अधिक लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन कर चुके हैं, जबकि दस लाख से अधिक लोगों की आंखों की जांच कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि गांव-गांव तक जाकर नि:शुल्क शिविरों के माध्यम से सेवा देने का सौभाग्य उन्हें मिला है और बजरंगी प्रसाद यादव द्वारा आयोजित इस शिविर में भी एक बार फिर जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।


पूर्व में चश्मा वितरण से बदली हजारों की जिंदगी: बजरंगी प्रसाद यादव 

बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर माह में उनके माध्यम से करीब दो हजार से अधिक लोगों के बीच नि:शुल्क चश्मा का वितरण कराया गया था। चश्मा मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान और नई रोशनी ने उन्हें इस तरह के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि मोतियाबिंद से पीड़ित लोग भी उसी तरह बेहतर दृष्टि के साथ सम्मानजनक जीवन जी सकें।

आयोजकों ने आम लोगों से अपील की कि इस जनसेवा से जुड़ी जानकारी को अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाएं, ताकि गरीब और असहाय लोगों की आंखों में फिर से रोशनी लौट सके।


February 4, 2026 | 215 Views
February 4, 2026 | 215 Views
February 4, 2026 | 215 Views
February 4, 2026 | 215 Views
February 4, 2026 | 215 Views
February 4, 2026 | 215 Views
February 4, 2026 | 215 Views
February 4, 2026 | 215 Views
February 4, 2026 | 215 Views
February 4, 2026 | 215 Views