FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान 23 को वोट 27 को गिनती | UGC नए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक | अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड के कब्जे की नीति पर छह देश की फौज पहुंची डेनमार्क | T 20 World Cup पाकिस्तान ने भारत से खेलने से किया इंकार | झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू | झारखंड राज्य में एक साथ होंगे नगर निकाय चुनाव, 23 को वोट 27 को गिनती | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस और लंदन की यात्रा कर लौटे | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में मौत, जांच जारी |
ट्रैक्टर चोरी करने का मामला, दो अभियुक्त सहित तीन अन्य गिरफ्तार
August 30, 2025 | 319 Views
ट्रैक्टर चोरी करने का मामला, दो अभियुक्त सहित तीन अन्य गिरफ्तार

राँची। जिले के  अनगड़ा थाना, ग्राम गेतलसुद निवासी तिरथनाथ महतो के द्वारा अनगड़ा थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया जिसमें वादी के घर के सामने लगे जॉन डियर ट्रैक्टर रजि० नं०-JH01DM 2098 को दिनांक-07.07.2025 से 08.07.25 की रात्रि में किसी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने के संबंध में उल्लेख किया गया है।

उक्त घटना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पु०उ० महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रॉची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनिकी शाखा एवं गुप्तचरों के माध्यम से दिनांक 29.08.2025 को बोकारो जिला के महुआटाँड़ थाना से अप्रा० अभि० 1. आदित्य करमाली उर्फ बिलाई 2. होनी कुमार मुण्डा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पुछ-ताछ करने पर इनके द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया और बताया कि इन दोनों ने मिलकर ट्रेक्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया, उसके बताये अनुसार एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर इस काण्ड में शामिल कबाड़ी दुकानदार 3. हरेन्द्र साव, सा०-चुद्ध थाना-B.I.T मेसरा से तथा 4. बिनोद मुण्डा और 5. बिजय सिंह खेरवार उर्फ बितन दोनों पिठोरिया थाना, जिला राँची से गिरफ्तार किया गया है तथा इनके बताये स्थान से चोरी गये ट्रेक्टर तथा ट्रोली को बरामद किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों की विवरणीः-

1. आदित्य करमाली उर्फ बिलाई उम्र करीब 23 वर्ष, पे० शिबु करमाली, सा० धवैया,

2. होनी कुमार मुण्डा उम्र करीब 32 वर्ष, पे० जगदेव मुण्डा, सा० गोपो, दोनों थाना महुआटाँड़, जिला बोकारो।

3. हरेन्द्र साव उम्र करीब 35 वर्ष, पे० महेश्वर साव, सा० घाट महुआ, थाना बथना, जिला सितामढ़ी (बिहार)

4. बिनोद मुण्डा उर्फ करीया, उम्र करीब 35 वर्ष, पे० स्व० बाया मुण्डा, सा० कुम्हरिया,

5. बिजय सिंह खेरवार उर्फ बितन उम्र करीब 25 वर्ष, पे० रामदेव सिंह खेरवार, सा० मदनपुर, दोनों थाना पिठोरिया, जिला राँची।

आदित्य करमाली उर्फ बिलाई का अपराधिक इतिहास

1. महुआटांड थाना कांड सं0-56/21, दिनांक-12.12.21, धारा-379 भा०द०वि०

2. बरलंगा थाना कांड सं0-24/22, दिनांक-12.11.21, धारा-379/411 भा०द०वि०

3. गोला थाना कांड सं0-113/23, दिनांक-12.12.23, धारा-379/411/34 भा०द०वि०

4. गोला थाना कांड सं0-65/23, दिनांक-19.07.23, धारा-379/411/34 भा०द०वि०

5. गोला थाना कांड सं0-106/23, दिनांक 01.12.23, धारा-379/411/34 भा०द०वि०

बरामद एवं जप्त सामान की विवरणी:-

1. काण्ड में चोरी गये जॉन डियर ट्रैक्टर जिसका रजि० नं० जे०एच० 01 डी०एम०-2098 ट्रोली के साथ

2. विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल 05

छापामारी दल के सदस्य :-

1. पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली, राँची।

2. अंचल निरीक्षक, अनगड़ा, रॉची।

3. थाना प्रभारी अनगड़ा पु०अ०नि० हीरालाल साह,

4. पु०अ०नि० उत्तम कुमार पासवान अनगड़ा थाना।

5. पु०अ०नि० अनिल कुमार मेहता अनगड़ा थाना।

6. तकनिकी शाखा, राँची।

7. चालक एवं अनगड़ा थाना के सशस्त्र बल।


August 30, 2025 | 320 Views
August 30, 2025 | 320 Views
August 30, 2025 | 320 Views
August 30, 2025 | 320 Views
August 30, 2025 | 320 Views
August 30, 2025 | 320 Views
August 30, 2025 | 320 Views
August 30, 2025 | 320 Views
August 30, 2025 | 320 Views
August 30, 2025 | 320 Views