FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
हजारीबाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार
March 12, 2026 | 384 Views
हजारीबाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

हजारीबाग/कोडरमा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना में पदस्थापित दारोगा पवन कुमार राम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के चिलोइडीह निवासी प्रेमचंद्र नायक (39 वर्ष) ने एसीबी से शिकायत की थी कि चंदवारा थाना में दर्ज एक मामले में उसके मित्र पियूष कुमार पांडेय के पक्ष में केस को कमजोर करने और गिरफ्तारी से बचाने के लिए दारोगा पवन कुमार राम द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत में बताया गया कि दारोगा ने इसके लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। मामले की जांच के बाद एसीबी ने शिकायत को सही पाया। इसके बाद ट्रैप टीम गठित कर गुरुवार (12 मार्च 2026) को कार्रवाई की गई।

एसीबी की टीम ने दारोगा पवन कुमार राम को शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी दारोगा से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 


March 12, 2026 | 385 Views
March 12, 2026 | 385 Views
March 12, 2026 | 385 Views
March 12, 2026 | 385 Views
March 12, 2026 | 385 Views
March 12, 2026 | 385 Views
March 12, 2026 | 385 Views
March 12, 2026 | 385 Views
March 12, 2026 | 385 Views
March 12, 2026 | 385 Views