FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
बरही चौक लूटकांड का खुलासा — फरार अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद
November 26, 2025 | 303 Views
बरही चौक लूटकांड का खुलासा — फरार अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद

हजारीबाग।  जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 16.11.2025 को बरही चौक के समीप जय माता दी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना में संलिप्त एक और फरार अपराधी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है।
दिनांक 16.11.2025 को समय करीब 09:00 बजे रात्रि जय माता दी ज्वेलर्स के संचालक द्वारा दुकान के सोने-चाँदी के आभूषण चार बैग में भरकर अपनी कार में रखा जा रहा था, इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने फायरिंग करते हुए कार का शीशा तोड़ा और आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गये।
इस संबंध में पीड़ित सुरेन्द्र कुमार के आवेदन पर बरही थाना में काण्ड संख्या 439/25, दिनांक 17.11.2025 को धारा 309(4) बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। SIT द्वारा पहले ही लूटे गए जेवरात, प्रयुक्त स्कॉरपियो वाहन, हथियार व कारतूस बरामद करते हुए तीन अपराधियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जा चुका है।इसी क्रम में दिनांक 25.11.2025 की संध्या को गुप्त सूचना मिली कि एक फरार आरोपी बरही टोल प्लाजा होते हुए चौपारण की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चियाही जंगल से पुटुस झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई दो अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार अपराधी का विवरण :

1. टोलू उर्फ अभिषेक सिंह, उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता – मुरारी सिंह, निवासी – पड़रिया, थाना – धनगाई, जिला – गया (बिहार)

बरामदगी :

1.02 अपाची मोटरसाइकिल

छापामारी दल :

1. अजीत कुमार विमल – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही
2. विनोद कुमार – पु०नि० सह थाना प्रभारी, बरही
3. पु०अ०नि० मृत्युंजय कुमार सिंह
4. पु०अ०नि० सुशील कुमार
5. पु०अ०नि० दीपक कुमार
6. हवलदार बैजनाथ यादव – रिजर्व गार्ड
7. आ0 160 – नीरज कुमार सिंह
8. आ0 480 – गंगा उरांव – रिजर्व गार्ड
9. तकनीकी शाखा, हजारीबाग

अपराधिक इतिहास :

गिरफ्तार अभियुक्त टोलू उर्फ अभिषेक सिंह के विरुद्ध पूर्व में कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं:
- पतरातू थाना काण्ड संख्या 87/22 – आर्म्स एक्ट व सी.एल.ए. एक्ट
- बासल ओपी काण्ड संख्या 09/22 – रंगदारी, मारपीट, आगजनी व आर्म्स एक्ट
- ईटखोरी थाना काण्ड संख्या 30/22 – लूट
- हंटरगंज थाना काण्ड संख्या 52/22 – डकैती की तैयारी व आर्म्स एक्ट
- टंडवा थाना काण्ड संख्या 106/22 – चोरी
- सिमरिया थाना काण्ड संख्या 154/21 – लूट
- हंटरगंज थाना काण्ड संख्या 47/22 – अपहरण
- हंटरगंज थाना काण्ड संख्या 48/22 – लूट
- हंटरगंज थाना काण्ड संख्या 164/21 – लूट
- हंटरगंज थाना काण्ड संख्या 45/22 – लूट व गंभीर हमला

 


November 26, 2025 | 304 Views
November 26, 2025 | 304 Views
November 26, 2025 | 304 Views
November 26, 2025 | 304 Views
November 26, 2025 | 304 Views
November 26, 2025 | 304 Views
November 26, 2025 | 304 Views
November 26, 2025 | 304 Views
November 26, 2025 | 304 Views
November 26, 2025 | 304 Views