FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
August 1, 2025 | 159 Views
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

साहिबगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय साहिबगंज में शुक्रवार को जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव के निर्देशानुसार मंथन संस्था ,मुख्यमंत्री सारथी योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन, संरक्षण पदाधिकारी गैर संस्थागत देखरेख एवं जिला प्रोजेक्ट एसोसिएट के सहयोग से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें आत्मनिर्भर बनने, आत्मरक्षा के कौशल सीखने तथा कठिन परिस्थितियों में साहस के साथ खड़े होने के लिए प्रेरित किया गया।जिसमे बाल विवाह, बाल श्रम और शोषण जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए सिर्फ सरकारी प्रयास ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की भागीदारी जरूरी है।वही मुख्यमंत्री सारथी योजना के असिस्टेंट सेंटर मैनेजर अनिशा कुमारी ने बताया कि श्रम नियोजन एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत बालिकाओ को तीन महीने तक कौशल विकास के तहत विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।सेंटर में बालिकाओं को प्रशिक्षण के बाद निजी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।एसजीआरएस एकेडमी की ओर से इस योजना के माध्यम से लड़कियों के लिए स्विंग मशीन ऑपरेटर, जनरल ड्यूटी सहायक, ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइन, कंप्यूटर ट्रेनिंग (एडीसीए) आदि योजनाएं उपलब्ध है।कार्यक्रम के दौरान मंथन समन्वयक अमन वर्मा ने बच्चियो को गुड टच-बैड टच की समझ, बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण, पोक्सो एक्ट, नशा मुक्ति, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, आफ्टर केयर, दत्तक ग्रहण प्रक्रिया और किशोर न्याय अधिनियम (J.J. Act) जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं बच्चियों के बीच एंटी साइबर क्राइम जैसे घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि अगर ऐसी घटनाएं उनके साथ होती है तो 1930 पर इसकी सूचना दे सकते हैं या नंबर टोल फ्री है।वही (आभा)  के साक्षी रंजन द्वारा बच्चियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता के संबंधित कई सारी जानकारियां साझा की जानकारिया जिससे बच्चिया स्वच्छ एवं स्वस्थ रह सके। मौके पर चंदा कुमारी ,मीना कुमारी, संजीव कुमार ,अवधेश कुमार, नाहिद प्रवीण शबनम प्रवीण, सुनैना मुर्मू , रणधीर कुमार आदि मौजूद रहे।


August 1, 2025 | 160 Views
August 1, 2025 | 160 Views
August 1, 2025 | 160 Views
August 1, 2025 | 160 Views
August 1, 2025 | 160 Views
August 1, 2025 | 160 Views
August 1, 2025 | 160 Views
August 1, 2025 | 160 Views
August 1, 2025 | 160 Views
August 1, 2025 | 160 Views