FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर चलाया जागरुकता अभियान
July 30, 2025 | 149 Views
विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर चलाया जागरुकता अभियान

साहिबगंज: मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर मंथन संस्था की पहल पर साहिबगंज जिले में हुए एक कार्यक्रम में बाल संरक्षण और बाल अधिकारों के क्षेत्र से जुड़े सभी प्रमुख हितधारक एक साथ आए।मालदा रेल खंड अंतर्गत साहिबगंज,राजमहल,तीनपहाड़ और बरहरवा रेलवे स्टेशन पर विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस मंथन संस्था द्वारा अभियान चलाया गया। विदित हो की यह अभियान 1 जुलाई से 30 जुलाई तक वैसे स्टेशनों में किया जाना था जहां से आए दिन बच्चों की तस्करी हो रही है ।जिसे लेकर बुधवार को मंथन संस्था द्वारा साहिबगंज रेलवे स्टेशन में स्टेशन अधीक्षक राज हंश पाठक के नेतृत्व में बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी,आरपीएफ इंस्पेक्टर गुलाम सरवर,जीआरपी मंगल हसदा, चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम के सहियोग से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस  को लेकर यात्रियों से ऐसे बच्चों की पहचान करने की अपील गई, जिन्हें तस्करी के माध्यम से दूसरे स्थान पर बाल श्रम, घरेलू काम या किसी अन्य शोषणात्मक उद्देश्य से ले जाया जा रहा हो। इस दौरान आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों एवं स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को यह जानकारी दी गई की उन्हें स्टेशन या ट्रेन में कोई बच्चा संदिग्ध अवस्था में दिखाई देने पर तुरंत सूचना रेलवे सुरक्षा बल, मंथन संस्था,चाइल्डलाइन नंबर 1098 या स्टेशन मास्टर को देने की अपील की गई।स्टेशन परिसर में दुकानदारों को भी जागरूक किया गया। वहीं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी में बताया कि अगर बच्चों की ट्रैफिकिंग रोकना है तो कानूनी कार्रवाई जरूरी है। बाल दुर्व्यापारियों को जब शीघ्र और सख्त सजा मिलेगी, तभी हम उनमें कानून का भय पैदा कर पाएंगे और यह भय ट्रैफिकिंग की रोकथाम के लिए सबसे असरदार उपाय साबित होगा। रोकथाम अभियानों की सफलता के लिए जिले में मजबूत प्रशासनिक समन्वय और समयबद्ध कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। इस तरह से काम कर हम न सिर्फ बच्चों की सुरक्षा बल्कि उन ट्रैफिकिंग गिरोहों के नेटवर्क का भी खात्मा कर सकेंगे जो बच्चों का शिकार करते हैं।कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों में जागरूकता फैलाना और मानव तस्करी जैसी गंभीर समस्या के प्रति संवेदनशील बनाना था और मानव तस्करी के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। मौके पर संरक्षण पदाधिकारी गैर संस्थागत देखरेख से चंदा कुमारी,शोभा कुमारी, बिंदु कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन से मोहम्मद इकबाल ,संजीव कुमार ,अवधेश कुमार, मृदुला कुमारी, रजत कुमार ,दीपक कुमार,जिला प्रोजेक्ट एसोसिएट से साक्षी रंजन, मंथन संस्था से नाहिद प्रवीण नवीन कुमार ,सुमन कुमारी आदि मौजूद रहे।


July 30, 2025 | 150 Views
July 30, 2025 | 150 Views
July 30, 2025 | 150 Views
July 30, 2025 | 150 Views
July 30, 2025 | 150 Views
July 30, 2025 | 150 Views
July 30, 2025 | 150 Views
July 30, 2025 | 150 Views
July 30, 2025 | 150 Views
July 30, 2025 | 150 Views