FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
मिस व मिसेज झारखंड -2025 का ऑडिशन सम्पन्न, सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी हुए शामिल 
August 17, 2025 | 421 Views
मिस व मिसेज झारखंड -2025 का ऑडिशन सम्पन्न, सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी हुए शामिल 

रांची- राजधानी रांची शहर फैशन और ग्लैमर सिटी बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।किसी बड़े महानगर के तर्ज पर अब रांची में भी कई बड़े फैशन,फ़िल्म, मनोरंजन व कला से जुड़े कोई न कोई बड़ी कार्यक्रम आयोजित होते ही रहते हैं। रविवार को भी रांची में मिस व मिसेज झारखंड 2025 ऑडिशन का होटल बीएनआर चाणक्य,रांची में किया गया। ओशियन इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित मिस व मिसेज झारखंड -2025 (सौंदर्य स्पर्धा) का ऑडिशन ऑनलाइन व ऑफलाइन किया गया। ऑडिशन में झारखंड भर से 500 प्रतिभागी शामिल हुई जिसमें जमशेदपुर,हजारीबाग, रांची व झारखंड के कई जिलों से प्रतिभागियों ने ऑडिशन में भाग लिया। ये ऑडिशन अविवाहित व महिलाओं के लिए ही था और ऑडिशन में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी भावनाओं को साझा किया। इस दौरान कंटेस्टेंट को कैटवॉक राउंड,एक्स फैक्टर राउंड,आई क्यू राउंड,इंट्रोडक्शन राउंड इत्यादि से गुजरना पड़ा, जिसमें प्रतिभागियों के उत्साह और कौशल ने सभी जजेज को हैरान कर दिया।

 7 या 14 सितंबर को मिस व मिसेज झारखंड 2025 का फाइनल आयोजित होने की संभावना है 2025 के मिस व मिसेज झारखंड की घोषणा भव्य कार्यक्रम के बीच होगी जहाँ फाइनलिस्ट को मिस वर्ल्ड,  बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ व हजारों दर्शको के सामने एक भव्य कार्यक्रम में रैंप वॉक का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही उन्हें ग्रूमिंग सेशन में भाग लेने का मौका मिलेगा। ऑडिशन और ओरिएंटेशन सेशन में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को कोई एक निर्धारित परिधान में उपस्थित होना अनिवार्य है।

इस वर्ष का आयोजन स्टॉप वॉयलेंस अगेंस्ट वीमेन के थीम पर आयोजित है,ओशियन एंटरटेनमेंट के एमडी प्रवीण सिन्हा ने बताया की इस ऑडिशन में चयनित व इस पेजेंट के विनर को रूफ फाउंडेशन के सौजन्य से झारखंड भर में नारी के उत्थान के लिए एक ब्रांड अम्बेसडर के रूप में विभिन्न गतिविधियों में शामिल कर गांव समाज में सैनेटरी पैड वितरण और इस विषय में गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करने का लक्ष्य है और यह कदम महिला सशक्तिकरण के तरफ उठाया जाने वाला एक और बड़ा कदम होगा। इस आयोजन के निर्णायक मंडल में सदस्य के रूप में मिस झारखंड 2025 आराध्या कुमारी सिंह, प्रियंका जयसवाल, अरशद उबैद सहित कई लोग मौजूद रहें।
इस कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार ने किया।


August 17, 2025 | 422 Views
August 17, 2025 | 422 Views
August 17, 2025 | 422 Views
August 17, 2025 | 422 Views
August 17, 2025 | 422 Views
August 17, 2025 | 422 Views
August 17, 2025 | 422 Views
August 17, 2025 | 422 Views
August 17, 2025 | 422 Views
August 17, 2025 | 422 Views