FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
करमा पर्व से पहले रांची जिला प्रशासन की तरफ़ से कला दल को मिला मांदर का तोहफ़ा
August 30, 2025 | 131 Views
करमा पर्व से पहले रांची जिला प्रशासन की तरफ़ से कला दल को मिला मांदर का तोहफ़ा

रांची। जनता दरबार में सुनी गई एक छोटी सी फरियाद ने शनिवार बेड़ो प्रखंड के कला दल के चेहरे पर मुस्कान ला दी। करमा पर्व की पूर्व संध्या पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री के संकल्प और संवेदनशील पहल से कला दल को दो मांदर उपलब्ध कराया गया।

कुछ दिन पूर्व उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी  मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में कला दल के सदस्यों ने बताया था कि उनके पास पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर नहीं है। बिना मांदर उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम अधूरे लगते हैं। इस निवेदन को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त श्री भजन्त्री ने आज कला दल को दो मांदर उपलब्ध करा दिए गए।

मांदर मिलने के बाद कलाकारों की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए करमा पर्व की पूर्व संध्या पर विशेष रूप से आमंत्रित भी किया। अब कला दल करमा पर्व को झारखंड की असली सांस्कृतिक धुन और उल्लास के साथ मना सकेगा। यह पहल न केवल परंपरा को जीवंत बनाने बल्कि ग्रामीण संस्कृति और लोककला के संरक्षण की दिशा में भी अहम कदम है। 

उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि “हमारी लोक संस्कृति हमारी पहचान है। कलाकारों की जरूरत पूरी करना प्रशासन की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि गर्व की बात है। करमा जैसे पर्व हमारे समाज को जोड़ने का काम करते हैं, इसे और भव्य बनाने में प्रशासन हमेशा साथ रहेगा।”
 


August 30, 2025 | 132 Views
August 30, 2025 | 132 Views
August 30, 2025 | 132 Views
August 30, 2025 | 132 Views
August 30, 2025 | 132 Views
August 30, 2025 | 132 Views
August 30, 2025 | 132 Views
August 30, 2025 | 132 Views
August 30, 2025 | 132 Views
August 30, 2025 | 132 Views