FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
मनमानी पर लगेगा अंकुश, अवैध गैस विक्रेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त
November 7, 2025 | 167 Views
मनमानी पर लगेगा अंकुश, अवैध गैस विक्रेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त

साहेबगंज। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में  कार्यालय प्रकोष्ठ में सहकारिता विभाग, आपूर्ति विभाग एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में 15 गैस डिस्ट्रीब्यूटरों द्वारा मनमाने ढंग से गैस सिलेंडर की बिक्री किए जाने की शिकायतों पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की और इस पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले घरेलू गैस कनेक्शन, कॉमर्शियल कनेक्शन तथा सब्सिडी के सत्यापन को लेकर विभागीय स्तर पर कड़ाई से जांच की जाए।

उपायुक्त ने आगे कहा कि जिले में अवैध गैस विक्रेताओं और अवैध भंडारणकर्ताओं की पहचान कर तुरंत छापेमारी अभियान चलाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर अवैध भंडारण में किसी डिस्ट्रीब्यूटर की एजेंसी के सिलेंडर पाए जाते हैं, उन एजेंसियों पर भी प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने राशन कार्ड डिलेशन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि शेष बचे लाभुकों के डिलेशन कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी (मुख्यालय) पवन कुमार, सहित विभिन्न प्रखंडों के गोदाम प्रबंधक एवं गैस एजेंसी प्रबंधक उपस्थित रहे।

 


November 7, 2025 | 168 Views
November 7, 2025 | 168 Views
November 7, 2025 | 168 Views
November 7, 2025 | 168 Views
November 7, 2025 | 168 Views
November 7, 2025 | 168 Views
November 7, 2025 | 168 Views
November 7, 2025 | 168 Views
November 7, 2025 | 168 Views
November 7, 2025 | 168 Views