सिकंदराबाद के होटल में लगी भीषण आग एक महिला समेत आठ लोगों की गई जान
तेलंगाना प्रदेश से एक बड़ी बुरी खबर आई जहां सोमवार रात को सिकंदराबाद के एक होटल में आग लग गई । घटना जानकारी मिलते ही तेलंगाना पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने कई लोगों की जान बचाई।लेकिन इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई।अन्य जनाकारी के अनुसार मार्केट पुलिस थाने के एक कांस्टेबल राकेश घटना के समय इलाके में गश्त कर रहे थे और सोमवार रात आग लगने पर मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में से एक थे. भीषण गर्मी और घने धुएं का सामना करते हुए, वह इमारत से चार लोगों की जान बचाने में सफल रहे। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन के द्वारा जांच की जा रही है।