FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
गंगा विलास क्रूज़ पंहुचा साहिबगंज,जिला प्रशासन ने स्विजरलैंड से आए पर्यटक को मेमेंटो एवं सिल्क कार्फ देकर किया स्वागत
January 21, 2023 | 428 Views
गंगा विलास क्रूज़ पंहुचा साहिबगंज,जिला प्रशासन ने स्विजरलैंड से आए पर्यटक को मेमेंटो एवं सिल्क कार्फ देकर किया स्वागत

साहेबगंज। वाराणसी से चला गंगा विलास क्रूज़ कल देर शाम साहिबगंज के मल्टी मॉडल टर्मिनल पहुंचा था। इसका जिला प्रशासन ने भव्य स्वागत किया।इस क्रम में क्रूज़ के यात्रियों एवं आगंतुकों का उपायुक्त राम निवास यादव, विधायक राजमहल विधानसभा क्षेत्र अनंत ओझा, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा समेत जिले के पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया जहां आगंतुकों का पारंपरिक आदिवासी नृत्य से भी स्वागत किया गया।आपको बता दें कि यह क्रूज़ कल शाम से ही साहिबगंज में ठहरा हुआ था जहां जिला प्रशासन द्वारा उनके सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम एवं उनके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व में आज स्विट्जरलैंड एवं अन्य जगहों से आए यात्रियों को मल्टीमॉडल टर्मिनल का भ्रमण कराया गया। वही आगंतुकों ने समीप के गांव का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने बच्चे बूढ़े बुजुर्गों से मुलाकात करते हुए गांव की तस्वीर खींची तथा झारखंड के गांव से जुड़े स्मरण भी अपने साथ ले गए। यात्रियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा झारखंड में अच्छी धूप है साथी यहां का वातावरण भी शांत है।इसका में इन विदेशी यात्रियों को विधायक श्री ओझा, उपायुक्त श्री यादव, पुलिस अधीक्षक श्री किस्पोट्टा द्वारा साहिबगंज की प्रसिद्ध सिल्क से बने स्कार्फ एवं मोमेंटो आदि भी भेंट किया गया।वहीं यात्रियों ने ग्रामीणों को नमस्ते एवं जोहार करते हुए उनके विषय में जाना एवं बातचीत के क्रम में सैलानियों ने कहा कि यह उनके लिए जीवन के सबसे सुनहरे स्मरण में से एक है तथा वह इस अनुभव को हमेशा याद रखेंगे। सैलानियों ने कहा कि झारखंड के लोग बेहद मित्रता पूर्वक स्वभाव रखते हैं साथ ही जिला प्रशासन के लोगों ने भी उनका भरपूर सहयोग किया है इसके लिए सभी ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को धन्यवाद भी दिया।वहीं उपायुक्त एवं विधयाक राजमहल समेत सभी पदाधिकारियों ने इन विदेशी यात्रियों को क्रूज़ तक छोड़ कर अलविदा किया। इस क्रम में उपायुक्त ने बताया कि समय की कमी के कारण सैलानियों को ज्यादा भ्रमण नहीं कराया गया परंतु अगली बार से यह गंगा विलास क्रूज़ साहिबगंज आएगा तो इन्हें प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की सैर कराई जाएगी या नहीं सभी व्यवस्था दिया जाएगा साथ उन्होंने कहा या जिले के लिए गौरव का विषय है की क्रूज़ यहां रुका एवं सैलानियों को साहिबगंज पसंद भी आया।इस क्रम में उपरोक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राहुल जी आनंद जी, जिला खनन पदाधिकारी,जिला परिवहन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारी, प्रेस एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे।

January 21, 2023 | 429 Views
January 21, 2023 | 429 Views
January 21, 2023 | 429 Views
January 21, 2023 | 429 Views
January 21, 2023 | 429 Views
January 21, 2023 | 429 Views
January 21, 2023 | 429 Views
January 21, 2023 | 429 Views
January 21, 2023 | 429 Views
January 21, 2023 | 429 Views