FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों को उनके निर्धारित कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में स्पष्ट एवं सख्त दिशा-निर्देश दिए गए
January 17, 2026 | 189 Views
विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों को उनके निर्धारित कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में स्पष्ट एवं सख्त दिशा-निर्देश दिए गए

 

राँची जिला प्रशासन ने आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की सुचारू, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, राँची  मंजूनाथ भजन्त्री ने की।  

बैठक में, उप विकास आयुक्त राँची,  सौरभ कुमार भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, रजत कुमार, विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  

बैठक में  मंजूनाथ भजन्त्री ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों को उनके निर्धारित कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में स्पष्ट एवं सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि चुनावी तैयारियाँ पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जानी चाहिए।

मतदान केंद्रों की व्यवस्था

सभी मतदान केंद्रों की पहचान, उनकी संवेदनशीलता का आकलन एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रशिक्षण एवं जागरूकता

मतदान कर्मियों एवं अन्य पदाधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समयबद्ध रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था

संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों की पहचान, एवं पुलिस बल की तैनाती पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

 लॉजिस्टिक्स एवं सामग्री

 मतपत्र (बैलेट पेपर), मतदान सामग्री, डिस्पैच एवं मतगणना केंद्रों की व्यवस्था को अंतिम रूप देने हेतु संबंधित कोषांगों को निर्देशित किया गया।

 समन्वय एवं रिपोर्टिंग

सभी कोषांगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया।

उपायुक्त  भजन्त्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि "नगरपालिका निर्वाचन 2026"लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे पूर्ण निष्ठा एवं टीमवर्क के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएँ, ताकि राँची जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल निर्वाचन सुनिश्चित हो सके।  

जिला प्रशासन सभी हितधारकों के सहयोग से इस निर्वाचन को पूर्णतः सफल बनाने के लिए कृतसंकल्प है।


January 17, 2026 | 190 Views
January 17, 2026 | 190 Views
January 17, 2026 | 190 Views
January 17, 2026 | 190 Views
January 17, 2026 | 190 Views
January 17, 2026 | 190 Views
January 17, 2026 | 190 Views
January 17, 2026 | 190 Views
January 17, 2026 | 190 Views
January 17, 2026 | 190 Views