FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर डीजीपी ने की उच्च स्तरीय बैठक
April 22, 2026 | 134 Views
प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर डीजीपी ने की उच्च स्तरीय बैठक

रांची।  महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड तदाशा मिश्रा ने राज्य में आयोजित होने वाली प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। यह बैठक पुलिस मुख्यालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें NEET, JEE, CUET सहित (JSSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में विशेष रूप से 3 मई 2026 को होने वाली परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर दिया गया। डीजीपी ने सभी जिलों में परीक्षा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए Coordination Committee गठित करने और कड़े सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि:

  • प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए
  • स्ट्रॉन्ग रूम से परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्रों का सुरक्षित परिवहन पुलिस निगरानी में हो
  • परीक्षा पूर्व सभी केंद्रों का निरीक्षण कर नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए जाएं
  • होटल, लॉज, धर्मशाला एवं हॉस्टलों की सघन जांच की जाए
  • सोशल मीडिया और साइबर कैफे पर विशेष निगरानी रखी जाए
  • बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए

इसके साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक सुगमता से पहुंचाने के लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में , अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, उप-महानिरीक्षक और जिला स्तर के पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

 


April 22, 2026 | 135 Views
April 22, 2026 | 135 Views
April 22, 2026 | 135 Views
April 22, 2026 | 135 Views
April 22, 2026 | 135 Views
April 22, 2026 | 135 Views
April 22, 2026 | 135 Views
April 22, 2026 | 135 Views
April 22, 2026 | 135 Views