FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के डीसी बदले गए
April 17, 2026 | 223 Views
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के डीसी बदले गए

रांची: झारखंड सरकार के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, भाषा विभाग ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए कई जिलों के उपायुक्त (डीसी) का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं—

  • रवि आनंद – उपायुक्त, चतरा
  • दीपक कुमार दुबे – उपायुक्त, साहिबगंज
  • दिलीप प्रताप सिंह शेखावत – उपायुक्त, पलामू
  • सौरभ कुमार भुवनिया – उपायुक्त, खूंटी
  • संदीप कुमार मीणा – उपायुक्त, लोहरदगा
  • आलोक कुमार – उपायुक्त, जामताड़ा
  • संदीप कुमार - लातेहार

इसके अलावा अन्य जिलों में भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं—

  • राजीव रंजन – उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)
  • अनन्य मित्तल – उपायुक्त, गढ़वा
  • दिलेश्वर महतो – उपायुक्त, गुमला
  • मेघा भारद्वाज – उपायुक्त, पाकुड़
  • लोकेश मिश्रा – उपायुक्त, गोड्डा
  • शशि प्रकाश सिंह – उपायुक्त, देवघर
  • उत्कर्ष गुप्ता – उपायुक्त, कोडरमा
  • हेमंत सती – उपायुक्त, हजारीबाग
  • मनीष कुमार – उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)
  • ऋतुराज – उपायुक्त, रामगढ़

सरकार की ओर से कहा गया है कि यह तबादला प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने, सुशासन को मजबूत करने और जिलों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया गया है।

राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नए उपायुक्तों की तैनाती से जिलों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।


April 17, 2026 | 224 Views
April 17, 2026 | 224 Views
April 17, 2026 | 224 Views
April 17, 2026 | 224 Views
April 17, 2026 | 224 Views
April 17, 2026 | 224 Views
April 17, 2026 | 224 Views
April 17, 2026 | 224 Views
April 17, 2026 | 224 Views
April 17, 2026 | 224 Views