.jpg)
रांची। लोकतंत्र के पहरेदार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। भारत के लोकतंत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग के गठजोड़ ने पूरे विश्व समुदाय के समक्ष शर्मसार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भारत का लोकतंत्र हमारे संविधान की नींव पर टिका है,इसी संविधान में एक व्यक्ति एक वोट का अधिकार दिया गया है।संविधान निर्माताअओं ने परिकल्पना की थी कि भारत के नेतृत्वकर्ता को चुनने में सबको समान अधिकार है,इस अधिकार की चोरी भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर कर रही है।लोकतंत्र में वोट का अधिकार जनता को सबसे ज्यादा ताकत देता है,यह ताकत जनता से छीनी जा रही है,वोट चोरी से भाजपा देश मे सत्ता हासिल कर रही है।
नरेंद्र मोदी ने देश को अराजक की स्थिति में खड़ा कर दिया है संस्थाएं मनमानी पर उतर रही हैं विपक्ष द्वारा सवाल उठाने पर नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है,नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं को जनता पर भरोसा नहीं था इसलिए चुनाव आयोग के साथ भाजपा ने गठबंधन किया जिसने वोट चोरी कर भाजपा को केंद्र और विभिन्न राज्यों में सत्ता प्राप्ति में सहयोग किया। राहुल गांधी ने सबूत के साथ वोट चोरी का खुलासा किया लेकिन चुनाव आयोग शपथ पत्र मांग रहा है लोकतंत्र का इससे बड़ा मजाक नहीं हो सकता। भारत के चुनावी प्रक्रिया की पूरे विश्व में मिसाल दी जाती थी परंतु आज हमारी चुनावी प्रक्रिया को विश्व जगत शक निगाह से देख रहा है नरेंद्र मोदी की सत्तालोलुपता ने देश की शाख को दाँव पर लगा दिया है। चुनाव आयोग अगर निष्पक्ष है तो इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट जारी करें,मतदान का सीसीटीवी फुटेज जारी करे ताकी जनता का भरोसा चुनाव पर कायम रह सके।
उन्होंने कहा कि साफ सुथरी वोटर लिस्ट स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की नींव है,यह जनता का हक है लेकिन इस हक पर डाका डाला जा रहा है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था चोरी में अग्रिम भूमिका निभा रही है, इस वोट चोरी के खिलाफ जनता को खड़ा होना होगा,भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा।वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी ने जो युद्ध छेड़ा है उसे निर्णायक मोड़ पर पहुंचाना है। देश में निष्पक्ष चुनाव पूरी तरह संदेह के घेरे में आ गया है,भाजपा के शासनकाल में संवैधानिक संस्थाएं कैद कर ली गई है,चंद लोगों के सहारे देश की शासन व्यवस्था तानाशाही कानून से चल रही है।