FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
सामाजिक सरोकारों के साथ जरूरतमंदों के बीच खड़ी - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
December 21, 2025 | 166 Views
सामाजिक सरोकारों के साथ जरूरतमंदों के बीच खड़ी - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

साहेबगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) साहिबगंज नगर इकाई द्वारा घाटी के ऊपर स्थित जनजातीय गाँव चंपा में एक व्यापक वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों को राहत प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में अभाविप प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रोजीत साह मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री अविनाश साह ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंत्री अविनाश साह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ निभाने वाला राष्ट्रवादी संगठन है। उन्होंने कहा कि “सेवा कार्य ABVP की कार्यपद्धति का अभिन्न हिस्सा है और संगठन सदैव अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करता रहा है।”

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन गुप्ता ने कहा कि ABVP का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज की वास्तविक समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और युवाओं को सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रोजीत साह ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सोच केवल आंदोलन तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, सहयोग और संवेदना के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचना संगठन का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि “ABVP का कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी समाज के साथ खड़ा रहता है और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। भविष्य में भी संगठन इसी भावना के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।”

कार्यक्रम के सफल संचालन में विभाग संगठन मंत्री बादल कौशिक , जिला कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार, नगर सह मंत्री निधि सिंह, राजू पहाड़िया, बमभोला, समीर, आरती, सूरज, गौरव, राजा, प्रिया, माही सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक प्रयास से वस्त्र वितरण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया। स्थानीय ग्रामीणों ने ABVP की इस पहल की सराहना करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।


December 21, 2025 | 167 Views
December 21, 2025 | 167 Views
December 21, 2025 | 167 Views
December 21, 2025 | 167 Views
December 21, 2025 | 167 Views
December 21, 2025 | 167 Views
December 21, 2025 | 167 Views
December 21, 2025 | 167 Views
December 21, 2025 | 167 Views
December 21, 2025 | 167 Views