
रांची। विश्व हिंदू परिषद् की महिला इकाई मातृ शक्ति /दुर्गा वाहिनी के द्वारा होटल ग्रीन होरीजाइन, स्टेशन रोड , रांची में एक दिवसीय प्रांत स्तरीय वार्षिक बैठक की गई।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय मातृशक्ति प्रमुख आदरणीय डॉ० शोभा रानी दीदी ने कहां कि दूगीवाहिनी एवं मातृशक्ति की धर्म को बचाकर सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका हैं संगठन की स्थापना निराशा जनक परिस्थियों में हुई थी। स्थापना का मुख्य उद्देश्य धर्म एवं संस्कृति की रक्षा,मठ मंदिरों की रक्षा करना। उन्होने कहां कि श्रीराम मंदिर स्थापना के समय मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी बहनों की भूमिका को देखते हुए साध्वी रितंभरा दीदी को संयोजिका बनाया गया था। संस्कार निर्माण (परिवार) परिवार की रक्षा में सबल राष्ट्र एवं आत्म रक्षा में मानीसक एवं शारीरिक रूप से सबल एवं सक्षम बनाना हमारा मुख्य कार्य हैं। इस वार्षिक बैठक में मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी बहनों के कार्यक्रम के संदर्भ में वार्षिक योजना बनाई गई। संस्कारशाला, संस्कार केन्द्र, शक्ति साधना केन्द्र चलाना,समानता का भाव, समाज जागरण हेतू दायित्व के संदर्भ में बताया ।बैठक में मुख्य रूप से डॉ शोभा रानी सिंह जी क्षेत्रीय संयोजिका दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति, क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, क्षेत्रीय सहमंत्री बीरेंद्र साहू ,प्रांत सहमंत्री एवं पलक दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति मनोज पोद्दार,प्रांत मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज, दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका अनुराधा कश्यप ,प्रांत सहप्रमुख सुषमा सुमन,प्रांत सह संयोजिका कीर्ति गौरव,प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन,विभाग संयोजिका गंगा कुमारी,कृति सुमन मादी, संस्कार केन्द्र प्रमुख शशि शर्मा महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी महानगर मंत्री विश्वरंजन ,जिला संयोजिका साक्षी,अनामिका तथा सभी जिला की मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की दीदी उपस्थित रही।