FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक आ पहुंचा लकड़बग्घा देखते ही डर से कांप उठे छात्र .
January 21, 2026 | 217 Views
स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक आ पहुंचा लकड़बग्घा देखते ही डर से कांप उठे छात्र .

(रांची ऋषभ राजा ) रांची जिले के सिल्ली क्षेत्र के पतराहातू गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लकड़बग्घा अचानक आदर्श हाईस्कूल के परिसर में घुस गया . स्कूल में पढ़ाई चल रही थी और 100 से अधिक बच्चे मौजूद थे .

लकड़बग्घा को देख अफरा-तफरी का माहौल

बीते मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पतराहातू गांव में लकड़बग्घा देखे जाने से गांव के लोग डर गए . कुछ ही देर बाद यह लकड़बग्घा गांव के आदर्श हाईस्कूल में घुस गया और स्कूल भवन के एक पुराने कमरे में चला गया . उस समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया .

करीब एक घंटे तक पढ़ाई बंद रही

स्कूल के प्रधानाध्यापक पवन कुमार सिंह ने बताया कि लकड़बग्घा किसी भी कक्षा में नहीं गया, बल्कि पुराने कमरे में ही रुका रहा . एहतियात के तौर पर बच्चों को सुरक्षित रखा गया और करीब एक घंटे तक पढ़ाई बंद रही. घटना की जानकारी मिलते ही सिल्ली के प्रभारी वनपाल जेपी साहू ने रांची से विशेषज्ञ टीम को बुलाया . बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी की टीम सुबह करीब 10 बजे स्कूल पहुंची . करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद टीम ने लकड़बग्घे को सुरक्षित पकड़ लिया और रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई .

वन विभाग ने लोगों से की अपील

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी जंगली जानवर दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें . इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई . समय पर की गई कार्रवाई से बच्चों और जानवर, दोनों की जान सुरक्षित रही .

 


January 21, 2026 | 218 Views
January 21, 2026 | 218 Views
January 21, 2026 | 218 Views
January 21, 2026 | 218 Views
January 21, 2026 | 218 Views
January 21, 2026 | 218 Views
January 21, 2026 | 218 Views
January 21, 2026 | 218 Views
January 21, 2026 | 218 Views
January 21, 2026 | 218 Views