FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
मौसीबाड़ी से व्यपहृत बालक अंश कुमार एवं अंशिका कुमारी की सकुशल बरामदगी, डीजीपी की प्रेस वार्ता 
January 14, 2026 | 246 Views
मौसीबाड़ी से व्यपहृत बालक अंश कुमार एवं अंशिका कुमारी की सकुशल बरामदगी, डीजीपी की प्रेस वार्ता 

रांची।  पुलिस मुख्यालय झारखंड में डीजीपी तादाशा मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी रांची अंतर्गत मौसीबाड़ी, जगन्नाथपुर खटाल, थाना धुर्वा, जिला राँची के व्यपहृत 1. अंश कुमार उम्र-05 वर्ष एवं 2. अंशिका कुमारी उम्र 04 वर्ष की व्यपहरण के संदर्भ में  सुनील कुमार (पिता) के द्वारा धुर्वा थाना कांड सं0 01/26 दिनांक 03.01.2026 धारा 137 (2) BNS दर्ज करायी गयी है। उक्त काण्ड के उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था जिसमें पुलिस अधीक्षक, नगर एवं पुलिस अधीक्षक, यातायात के संयुक्त सहयोग में राँची जिला के 48 पुलिस पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।

उक्त कांड में राँची पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर अनुसंधान एवं खोजबीन किया गया। घटना के संदर्भ में 500 से अधिक CCTV फुटेज का विश्लेषण किया गया तथा फुटेज में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का सत्यापन किया गया। उक्त मामले में 5,000 से अधिक वाहनों का सत्यापन किया गया एवं इनकी इस घटना में संलिप्तता के संबंध में छानबीन की गयी।

प्रिन्ट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त दोनों बालकों का सूचना देने के लिए वृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया तथा विज्ञापन के माध्यम से उक्त दोनों बालकों के संबंध में सूचना देने हेतु प्रति बालक 2,00,000/- रूपये (कुल 4,00,000) पुरस्कार राशि की घोषणा की गयी। मीडिया, सोशल मीडिया/इलेक्ट्रोनिक/ प्रिन्ट मीडिया में बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया तदुपरांत आमलोगों के द्वारा उक्त बालकों के द्वारा सूचना से संबंधित 1000 से अधिक कॉल को रोजाना अटेंड किया गया।

विभिन्न राज्यों में ऐसे कांडों से संबंधित आरोपपत्रित अभियुक्तों के संबंध में सत्यापन कर इस घटना में संलिप्तता के संबंध में छानबीन की गयी। झारखड के विभिन्न जिलों में उक्त गुम हुए बच्चों की बरामदगी हेतु वृहत पैमाने पर महत्वपूर्ण स्थलों यथा रेलवे स्टेशनों / बस स्टैण्ड /टेम्पू स्टेण्ड/हाट-बाजार सहित अन्य आवश्यक स्थलों पर पोस्टरों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही जगरनाथपुर / धुर्वा थाना क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से सभी संभावित एवं संदिग्ध स्थलों / रिमोट एरिया का निरीक्षण किया गया। उक्त घटना में डॉग स्क्वॉयड की टीम से काण्ड के उद्भेदन हेतु मदद ली गयी।

उक्त बालकों की बरामदगी हेतु महानिदेशक-सह-पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के निर्देशानुसार अपर पुलिस महानिदेशक, सी०आई०डी० द्वारा पूरे भारतवर्ष में ह्यू एण्ड क्राई नोटिस जारी किया गया एवं विभिन्न बाल संगठनों के द्वारा उक्त मामले में सूचना प्रसारण हेतु सराहनीय योगदान दिया गया । उक्त कांड में बालकों की बरामदगी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, द०छो० प्रक्षेत्र, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा विभिन्न पहलुओं पर लगातार समीक्षा एवं निर्देश विशेष टीम को दिये गये।

उक्त क्रम में आज दिनांक 14.01.26 के प्रातः राँची पुलिस द्वारा वृहद पैमाने पर छापामारी एवं तलाशी अभियान करते हुए रामगढ़ (चितरपुर) से उक्त दोनों बच्चों को सकुशल एवं स्वस्थ बरामद किया गया है, जिसे उनके माता-पिता के द्वारा सत्यापित / पहचान किया गया। उक्त कांड में दो अंतर्राज्यीय गिरोह से जूड़े हैं, को हिरासत में लिया गया है। राँची पुलिस द्वारा अग्रतर अनुसंधान में इस अंतर्राज्यीय गिरोह के सभी सदस्यों एवं ठिकानो की पहचान कर वृहद पैमाने पर छापामारी की जा रही है।

 


January 14, 2026 | 247 Views
January 14, 2026 | 247 Views
January 14, 2026 | 247 Views
January 14, 2026 | 247 Views
January 14, 2026 | 247 Views
January 14, 2026 | 247 Views
January 14, 2026 | 247 Views
January 14, 2026 | 247 Views
January 14, 2026 | 247 Views
January 14, 2026 | 247 Views