FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
सीएम से मिले दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि, पर्यावरण अनुकूल विसर्जन पर जोर
October 6, 2026 | 119 Views
सीएम से मिले दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि, पर्यावरण अनुकूल विसर्जन पर जोर

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और विभिन्न शांति समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा की तैयारियों में जिला प्रशासन से मिल रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों के भ्रमण एवं माता के दर्शन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए पूजा उत्सव में शामिल होने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों से पर्यावरण अनुकूल तरीके से मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आस्था और परंपरा को कायम रखते हुए विसर्जन के बाद तालाबों और जलाशयों पर पड़ने वाले पर्यावरणीय प्रभाव को कम करना जरूरी है। इसके लिए सरकार और पूजा समितियों के समन्वय से वैकल्पिक एवं इको-फ्रेंडली विसर्जन व्यवस्था तैयार करने का सुझाव दिया।

पंडालों में लगाएं नशा मुक्ति के होर्डिंग

मुख्यमंत्री ने पूजा पंडालों में नशा मुक्ति जागरूकता से संबंधित होर्डिंग और बैनर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त झारखंड के निर्माण में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पूजा समितियों ने पंडालों में बैनर लगाने के साथ अनाउंसमेंट के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा को शक्ति की उपासना और सत्य की असत्य पर विजय का पर्व बताते हुए पूजा समितियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिकारियों को पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था, बिजली, पानी, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी न हो।

इस दौरान रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने मुख्यमंत्री को जिले में दुर्गा पूजा को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी।


October 6, 2026 | 120 Views
October 6, 2026 | 120 Views
October 6, 2026 | 120 Views
October 6, 2026 | 120 Views
October 6, 2026 | 120 Views
October 6, 2026 | 120 Views
October 6, 2026 | 120 Views
October 6, 2026 | 120 Views
October 6, 2026 | 120 Views