FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
सकरीगली-महाराजपुर के बीच डाउन लाइन पर रेल परिचालन बहाल
October 6, 2026 | 132 Views
सकरीगली-महाराजपुर के बीच डाउन लाइन पर रेल परिचालन बहाल

मालदा। साहिबगंज-बड़हरवा रेलखंड में सकरीगली एवं महाराजपुर स्टेशनों के बीच प्रभावित डाउन लाइन पर पुनर्बहाली कार्य पूरा कर रेल परिचालन बुधवार से बहाल कर दिया गया। आवश्यक मरम्मत एवं व्यापक सुरक्षा जांच के बाद 6 अक्टूबर को इस लाइन पर पहली ट्रेन संख्या 03428 साहिबगंज-हावड़ा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन किया गया। ट्रेन का ठहराव सभी स्टेशनों पर है। रेलवे के अनुसार, निर्धारित समय-सारणी के तहत सामान्य रेल सेवाएं 7 अक्टूबर से बहाल हो जाएंगी।

पुनर्बहाली कार्य चौबीसों घंटे युद्धस्तर पर किया गया। मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग, विद्युत, यांत्रिक, परिचालन समेत विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास से कार्य पूरा हुआ। करीब 800 रेलवे कर्मचारियों, संविदाकर्मियों, पर्यवेक्षकों और अधिकारियों ने दिन-रात काम कर प्रभावित रेल अवसंरचना को दुरुस्त किया।

रेलवे के अनुसार, तेज जलधारा और कटाव से रेल अवसंरचना की सुरक्षा के लिए तटबंध संरक्षण एवं नदी तट स्थिरीकरण के व्यापक उपाय किए गए। रेलवे स्लीपर और स्टोन डस्ट का उपयोग करने के साथ नदी प्रशिक्षण के लिए पोरक्यूपाइन संरचनाएं लगाई गईं। संवेदनशील नदी तटों को मजबूत करने और मृदा कटाव रोकने के लिए गेबियन बॉक्स एवं बोल्डर क्रेट्स भी स्थापित किए गए।

रेल परिचालन बाधित रहने के दौरान यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, नियंत्रित गति से परिचालन तथा अन्य परिचालन व्यवस्थाएं की गईं।

मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने पुनर्बहाली कार्य में जुटे अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा, रेल सेवाओं की जल्द बहाली और यात्रियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंडल ने इस दौरान यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए आभार जताया।


October 6, 2026 | 133 Views
October 6, 2026 | 133 Views
October 6, 2026 | 133 Views
October 6, 2026 | 133 Views
October 6, 2026 | 133 Views
October 6, 2026 | 133 Views
October 6, 2026 | 133 Views
October 6, 2026 | 133 Views
October 6, 2026 | 133 Views