FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
विशेष अभियान 6.0 के तहत सीसीएल में ई-कचरा प्रबंधन अभियान का शुभारंभ
October 6, 2026 | 108 Views
विशेष अभियान 6.0 के तहत सीसीएल में ई-कचरा प्रबंधन अभियान का शुभारंभ

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर के प्रांगण में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत ई-कचरा प्रबंधन: प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण एवं निस्तारण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीएमडी, सीसीएल श्री निलेंदु कुमार सिंह ने ई-वेस्ट संग्रहण केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कचरा निस्तारित कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन)  चंद्र शेखर तिवारी एवं निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा उपस्थित रहे। साथ ही मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। निदेशकों, महाप्रबंधकों एवं विभागाध्यक्षों ने स्वयं ई-कचरा संग्रहण केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कचरा निस्तारित कर अभियान में सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान सीएमडी, सीसीएल निलेंदु कुमार सिंह ने कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस (CC&PR) विभाग द्वारा निर्मित परिकल्पना ‘सीसीएल के ताऊ’ के AI अवतार का अनावरण किया। ‘सीसीएल के ताऊ’ कंपनी के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के वीडियोज़ में दिखाई देते हैं और सीसीएल की विभिन्न पहलों एवं गतिविधियों से संबंधित जानकारी को सरल एवं प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस पहल के माध्यम से ई-कचरे के उचित संग्रहण, पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर विशेष रूप से तैयार किया गया सेल्फी स्टैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक तस्वीरें खिंचवाईं।

विशेष अभियान 6.0 के तहत ई-कचरा प्रबंधन जैसी पर्यावरणीय पहल को बढ़ावा देना सीसीएल की स्वच्छ, स्वस्थ एवं सतत कार्यस्थल के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल ई-कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को भी मजबूत करती है।


October 6, 2026 | 109 Views
October 6, 2026 | 109 Views
October 6, 2026 | 109 Views
October 6, 2026 | 109 Views
October 6, 2026 | 109 Views
October 6, 2026 | 109 Views
October 6, 2026 | 109 Views
October 6, 2026 | 109 Views
October 6, 2026 | 109 Views