FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
रांची में कुत्ते को पीट पीट कर मार डाला, थाने में शिकायत, दो गिरफ्तार
January 20, 2026 | 191 Views
रांची में कुत्ते को पीट पीट कर मार डाला, थाने में शिकायत, दो गिरफ्तार

 रांची (ऋषभ राजा ) धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार के पास एक कुत्ते को पीटकर मार डाला गया . कुछ युवकों ने एक कुत्ते को बिजली के पोल (खंभे) से बांधकर उसे डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने धुर्वा थाना में इसकी शिकायत की. उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की .

सोशल मीडिया से सामने आया मामला

इस संबंध में चुटिया राम मंदिर, रांची की निवासी सलोनी श्रीवास्तव ने मंगलवार को धुर्वा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की . आवेदन में उन्होंने बताया कि उन्हें यह वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ, जिसमें घटना स्थल शालीमार बाजार बताया गया है . वीडियो को देखने के बाद वह बेहद आहत हुईं और इसे गंभीर अपराध मानते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की .

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की . वीडियो फुटेज के आधार पर पूजा तिर्की, दीपु सिंह समेत अन्य चार लोगों की पहचान की गई है . शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में सभी आरोपितों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी बेजुबान जानवर के साथ इस तरह की अमानवीय घटना दोबारा न हो .

पोस्टमार्टम में देरी को लेकर भी नाराजगी

घटना के बाद मृत कुत्ते को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन आरोप है कि संबंधित डॉक्टर करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे . बताया गया कि लगातार फोन करने के बावजूद डॉक्टर समय टालते रहे. इस देरी को लेकर पशु प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता बेहद जरूरी है .

एक आरोपित जेल, दो नाबालिग बाल सुधार गृह भेजे गए 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो नाबालिगों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है. वहीं, मुख्य आरोपित दीपु सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है . धुर्वा थाना पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है .

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है . पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा .

पशु क्रूरता कानून के तहत अपराध

भारतीय कानून में पशुओं के प्रति क्रूरता को गंभीर अपराध माना गया है . पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत किसी जानवर की हत्या या उसे गंभीर नुकसान पहुंचाने पर दोषी को दो वर्ष तक की सजा, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है . इसके अलावा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है .

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

इससे पहले भी रांची के टाटीसिल्वे इलाके में अप्रैल माह में एक कुत्ते को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था . उस घटना में आरोपित प्रदीप पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था . धुर्वा की यह घटना एक बार फिर पशुओं की सुरक्षा, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और समाज में संवेदनशीलता की कमी पर सवाल खड़े कर रही है .

पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के प्रयास किए जाएंगे .

 

 

 

 


January 20, 2026 | 192 Views
January 20, 2026 | 192 Views
January 20, 2026 | 192 Views
January 20, 2026 | 192 Views
January 20, 2026 | 192 Views
January 20, 2026 | 192 Views
January 20, 2026 | 192 Views
January 20, 2026 | 192 Views
January 20, 2026 | 192 Views
January 20, 2026 | 192 Views