FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
रांची: कांटाटोली नाले में बहे दो मासूम, मां ने जान जोखिम में डालकर एक को बचाया, पर अपने दूसरे बच्चे को नहीं बचा पाई मां
January 21, 2026 | 210 Views
रांची: कांटाटोली नाले में बहे दो मासूम, मां ने जान जोखिम में डालकर एक को बचाया, पर अपने दूसरे बच्चे को नहीं बचा पाई मां

(रांची ऋषभ राजा ) रांची के कांटाटोली गौस नगर गली नंबर सात में दो सगे भाई एक बड़े नाले में खेलते हुए गिर गए. डूबने से छोटे भाई ढाई वर्षीय फरहान की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि बड़े भाई साढ़े तीन वर्षीय अरहम को उसकी मां ने बचा लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, सगे भाई फरहान और अरहम अपने घर से मात्र 10 मीटर दूर नाले के पास एक खाली मैदान में खेल रहे थे. खेलते हुए दोनों फिसल कर नाले में गिर गए .

घटना मंगलवार दिन के 11 बजे की है 

जानकारी मिलते ही बच्चों की मां उसे बचाने के लिए पहुंची. मां ने अरहम को तो बचा कर नाले से निकाल लिया, पर फरहान गहराई में डूब चुका था. स्थानीय लोगों की मदद से कुछ देर बार फरहान को भी नाले से निकाल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल अरहम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया .

जानकारी पाकर पहुंचे सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया . थानेदार ने बताया कि नाले में डूबने के दौरान फरहान के पेट में बड़ी मात्रा में गंदा पानी चला गया था, जो मौत की वजह हो सकती है . इधर, मासूम फरहान की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई .

 

 

 


January 21, 2026 | 211 Views
January 21, 2026 | 211 Views
January 21, 2026 | 211 Views
January 21, 2026 | 211 Views
January 21, 2026 | 211 Views
January 21, 2026 | 211 Views
January 21, 2026 | 211 Views
January 21, 2026 | 211 Views
January 21, 2026 | 211 Views
January 21, 2026 | 211 Views